Breaking News
Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक

SHARE:

एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप-2026 में दो रजत और दो कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का गौरव

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

वर्ल्ड फेडरेशन फॉर योगासन स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप-2026 में झारखंड के योगासन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में कुल चार पदक जीतकर अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिचय दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रतियोगिता में अंडर-10 बालक वर्ग में रक्षित झा ने पारंपरिक एवं कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में अनाभ्या आयशा ने पारंपरिक एवं कलात्मक एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर झारखंड को गौरवान्वित किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में नंदिनी रॉय ने पारंपरिक एवं कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, महिला 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग में स्मिकी सरकार ने भी रजत पदक जीतकर झारखंड की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

इस प्रकार झारखंड के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

डब्ल्यूएफएफवाईएस के अध्यक्ष अंशु सरकार ने सभी प्रतिभागियों और पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर आने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर