पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शुरू किया ‘JOHAR POLICE’ Chatbot, घर बैठे मिलेंगी पुलिस सेवाएं और शिकायतों की जानकारी
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर पुलिस सेवाओं को आम नागरिकों के लिए और अधिक Easy, Fast और Accessible बनाने की दिशा में पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। अब पुलिस से जुड़ी कई जरूरी सेवाओं और सूचनाओं के लिए नागरिकों को बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल में सिर्फ WhatsApp पर ‘Hi’ भेजकर ‘JOHAR POLICE’ Chatbot से जुड़ा जा सकेगा।
WhatsApp नंबर 9471167577 पर ‘Hi’ भेजते ही नागरिक इस डिजिटल पुलिस सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा जारी QR Code स्कैन करके भी चैटबॉट तक पहुंचा जा सकता है।

एक Chatbot, कई पुलिस सेवाएं
‘JOHAR POLICE’ के माध्यम से नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं—
- खोए हुए मोबाइल फोन से संबंधित सूचना एवं सहायता।
- Cyber Crime से संबंधित शिकायत एवं आवश्यक जानकारी।
- Traffic समस्याओं और चालान से जुड़ी जानकारी।
- Passport Verification से संबंधित समस्या एवं जानकारी।
- Character Certificate/Verification की जानकारी।
- विभिन्न Police Verification की स्थिति जानने की सुविधा।
- पुलिस कार्यालय में दिए गए आवेदन/शिकायत की Status जानकारी।
- नजदीकी Police Station की जानकारी।
- महिला सुरक्षा और Eve-Teasing से संबंधित शिकायत/सूचना।
- Senior Citizens के लिए सहायता।
- शिकायत, सुझाव एवं Feedback सीधे पुलिस तक पहुंचाने की सुविधा।
घर बैठे पुलिस से कनेक्ट होंगे नागरिक
पूर्वी सिंहभूम पुलिस के अनुसार, इस Chatbot के जरिए नागरिक WhatsApp के माध्यम से घर बैठे पुलिस सेवाओं और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे पुलिस कार्यालयों में अनावश्यक आवाजाही कम होगी और पुलिस एवं जनता के बीच त्वरित संवाद, बेहतर समन्वय और डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
पुलिस की जनता से अपील
पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले के नागरिकों से ‘JOHAR POLICE’ Chatbot का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है, ताकि पुलिस से संबंधित सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हो सकें।
JOHAR POLICE
Jamshedpur Online Help & Assistance for Residents
📱 WhatsApp: 9471167577
बस ‘Hi’ भेजिए, पुलिस सेवाओं से जुड़िए।



































