Breaking News
Jamshedpur : टिनप्लेट कंपनी प्रबंधन से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की वार्ता, मृत कर्मचारी के परिवार को ₹20 लाख एवं ₹25 हजार मासिक सहायता पर समझौता Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट Security Storm: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा का बड़ा प्लान, 31 शर्तों ने बढ़ाई सियासी हलचल; राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र High Court Setback : बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन ने बढ़ाई हेमंत सोरेन की मुश्किलें, हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत Jamshedpur : गुरदीप पप्पू, अजीत गंभीर सहित 14 बरी, संदर्भ – 2017 में जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का Political Face-Off : अनंत-नीरज की जंग में ‘20 करोड़’ का चैलेंज! बजरंगबली मंदिर में आमने-सामने बहस की चुनौती, ‘गदहा’ वाले बयान से गरमाई JDU की सियासत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : BJYM जमशेदपुर महानगर का रक्तदान शिविर रविवार को, रक्तदाताओं को मिलेगा हेल्मेट और टी-शर्ट

SHARE:

20 सितंबर को बिष्टुपुर ब्लड बैंक में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जमशेदपुर महानगर की ओर से 20 सितंबर 2026, रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर बिष्टुपुर ब्लड बैंक, जमशेदपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आयोजकों के अनुसार, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य युवाओं और समाज के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है।

शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को हेल्मेट और टी-शर्ट प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देने का भी प्रयास किया जाएगा।

BJYM जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नितिश कुशवाहा ने शहरवासियों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है और एक व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि समयाभाव के कारण सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर सूचना देना संभव नहीं हो पाया है। इसके लिए किसी को अन्यथा न लेने की अपील करते हुए उन्होंने सभी से सेवा अभियान में सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा जताई।

शिविर स्थल: बिष्टुपुर ब्लड बैंक, जमशेदपुर

तारीख: 20 सितंबर 2026, रविवार

समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर