Breaking News
Update on the Nikhar Sablok murder case : News-26 कार्यालय से कर्मचारियों का निकाला गया डेटा, फिर पुलिस टीम ने राघव के घर दी दबिश, जांच पड़ताल जारी Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव Jamshedpur : रंगरेटा महासभा ने बढ़ाया संगठन का दायरा, दलजीत सिंह बने नौजवान सभा झारखंड के प्रधान Jamshedpur : सोनारी के मैदान से स्थानीयों को बेदखली पर सरयू राय सख्त, बोले – मामले का समाधान कराएंगे
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश

SHARE:

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई वरीय नेताओं ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में रविवार को एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में 201 उत्साही युवाओं ने “नर सेवा-नारायण सेवा” एवं “रक्तदान-महादान” के आदर्श वाक्यों को चरितार्थ करते हुए मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत कई वरीय नेता शामिल हुए और युवाओं का उत्साह बढ़ाया। अथितियों ने रक्तदाताओं को हेलमेट, टीशर्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। वहीं, भाजयुमो की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित को अपनी कार्यशैली का आधार बनाया है। उनके जन्मदिवस पर युवाओं द्वारा किया गया यह रक्तदान उसी सेवा-भावना को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के माध्यम से युवाशक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिसमें दान करने वाला व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा में अपना योगदान देता है। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य के निर्माण के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझ रहे हैं। उन्होंने भाजयुमो के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब सेवा का यह भाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिले।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान में युवाओं की भागीदारी सराहनीय है। पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसलावर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की शक्ति है। राष्ट्र व समाज के उत्थान में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग संगठित होकर समाज एवं देश निर्माण में आगे आएं।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सभी रक्तदाताओं और युवा मोर्चा की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। सभी युवा साथियों ने रक्तदान के माध्यम से इस आदर्श वाक्य को साकार किया है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर में युवाओं की अच्छी भागीदारी रही। आगामी दिनों में अभियान के तहत कई अन्य सेवा और सामाजिक कार्य किये जाएंगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है, और सेवा कार्य के माध्यम से सभी युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं पर अटूट विश्वास है, रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों से युवा साथीगण पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर समाज में सेवा भावना को मजबूत कर रहे हैं। शिविर की सफलता के लिए उन्होंने जमशेदपुर ब्लड बैंक के सभी चिकित्सकों, पदाधिकारियों और सभी रक्तदाताओं एवं सहयोजनों का आभार व्यक्त किया।

रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शुक्ल, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल मोदी, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, खेमलाल चौधरी, अमित सिंह, सागर राय, अमिताभ सेनापति, सोनू ठाकुर, चंदन चौबे, कृष्णकांत राय, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, मारुति नंदन पांडेय, आनंद कुमार, उपेंद्र गिरी, राकेश चौबे, अमित मिश्रा, रितेश झा, सुमित शर्मा, विकास यादव, विकास सिंह, पवन सिंह, प्रकाश मौर्या, संजय चौधरी, अशोक सामंत, सुमित कुशवाहा समेत कई युवा मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर