गुरमुख सिंह मुखे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दी श्रद्धांजलि, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
झारखंड सिख समन्वय समिति के संरक्षक एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे के नेतृत्व में सिख समाज के बुद्धिजीवियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनकी माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। प्रतिनिधियों ने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल में डॉ. एस. धंजल, सर्जिकल नर्सिंग होम के संचालक हरपाल सिंह, बलजीत सिंह, जसबीर सिंह पदरी, त्रिलोक सिंह बाबा, कश्मीर सिंह, गोलमुरी शाखा के सचिव गुरमीत सिंह मिंटू, गुरदीप सिंह काके, जसबीर सिंह गिल और विवेक सिन्हा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


































