WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज के बीएड विद्यार्थियों ने जिला विज्ञान केंद्र पुरुलिया का किया शैक्षणिक भ्रमण

SHARE:

व्यावहारिक प्रयोगों और तारामंडल शो के माध्यम से समझा विज्ञान शिक्षण का महत्व

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर डीबीएमएस कॉलेज की ओर से बीएड के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित जिला विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विज्ञान की व्यावहारिक शिक्षा, वैज्ञानिक प्रयोगों और विज्ञान संचार की विभिन्न विधियों से परिचित कराना था।

Gambhir Car Associate Motion Ads

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को ‘अमेजिंग केमिस्ट्री’ और कम तापमान पर पदार्थों के व्यवहार से संबंधित विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों को देखने और समझने का अवसर मिला। इसके अलावा, उन्होंने विज्ञान केंद्र की ‘पॉपुलर साइंस’, ‘लाइफ साइंस’ और ‘वेल्थ ऑफ पुरुलिया’ गैलरी का भी अवलोकन किया। तारामंडल शो के माध्यम से विद्यार्थियों ने खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर दिया कि विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोगों, गतिविधियों और दृश्य माध्यमों के जरिए अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। भावी शिक्षकों के लिए इस तरह के अनुभव उपयोगी साबित होते हैं, क्योंकि इनके माध्यम से वे भविष्य में स्कूली बच्चों को व्यावहारिक और अनुभव आधारित तरीके से विज्ञान पढ़ाने की बेहतर समझ विकसित कर सकते हैं।

यह भ्रमण कॉलेज की अध्यापिकाओं गायत्री कुमारी, अर्चना कुमारी और मौसमी दत्ता तथा सहायक कर्मचारी बिरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।

विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण के आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर, सचिव प्रिया धर्मराजन, सहसचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल और उपप्राचार्या पामेला घोष दत्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर