Breaking News
Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Guru Nanak Jayanti 2026 : साकची गुरुद्वारा में नगरकीर्तन का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से जगमगाएगा आसमान

SHARE:

19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 22 नवंबर को आरंभ होगा श्री अखंड पाठ साहिब, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सिखों के प्रथम गुरु धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बनने लगा है। इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा साहिब में सोनारी गुरुद्वारा से निकलने वाले भव्य नगरकीर्तन का जोरदार स्वागत किया जाएगा। नगरकीर्तन के अभिनंदन में पुष्पवर्षा की जाएगी, वहीं आकर्षक आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठेगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रकाशपर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची की बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगरकीर्तन के स्वागत, पांच दिवसीय प्रभात फेरी, धार्मिक कार्यक्रमों और संगत की सेवा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 19 नवंबर से होगी तथा 23 नवंबर को प्रभात फेरियों का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा। इसी दिन निशान साहिब का चोला भी श्रद्धा और धार्मिक मर्यादा के साथ बदला जाएगा।

24 नवंबर को दोपहर 12 से 2 बजे तक बरतेगा गुरु का लंगर

प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाला भव्य नगरकीर्तन साकची गुरुद्वारा परिसर पहुंचते ही सिलसिलेवार स्वागत किया जाएगा। नगरकीर्तन के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने संगत से अपील की कि 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ही गुरु का लंगर बरताया जाएगा। इसलिए सभी श्रद्धालु निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए गुरु घर पहुंचें और प्रकाशपर्व की खुशियों में शामिल हों।

विशेष कीर्तन दरबार में गुरबाणी से निहाल होगी संगत

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू ने बताया कि 24 नवंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें संगत गुरु की पावन गुरबाणी का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेगी। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में जुटी संगत

बैठक में सिख स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्षा बीबी जतिंदरपाल कौर, बीबी मनजीत कौर एवं बीबी चरण कौर तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की बीबी गुरमीत कौर, कमलजीत कौर और रतनजीत कौर ने भी अपने विचार रखे। सभी ने प्रकाशपर्व को श्रद्धा, सेवा और सामूहिक सहयोग के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।

प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासचिव परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, सरदार रबीन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, सुरजीत सिंह सीते, सतिंदर सिंह रोमी, बरयाम सिंह, अजायब सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, गुरमीत कौर, राजबीर कौर, कमलजीत कौर, रतनजीत कौर, मनजीत कौर, चरण कौर, मनोहर सिंह मित्ता, नरेंद्र कौर, प्रीतपाल सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सन्नी सिंह बरियार, गुरबख्श सिंह बरियार, अमरपाल सिंह एवं दलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर