Breaking News
Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं? Jamshedpur : दीपावली पर मारवाड़ी समाज की अनूठी पहल, एक करोड़ रुपये से अधिक की मिठाइयों का निर्माण-विक्रय Jamshedpur Bjp : लोकतंत्र की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Jamshedpur : 110 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरित, EYA Foundation ने सम्मान और आभार के साथ मनाई खुशियों की दीपावली Jamshedpur Bjp : टी-शर्ट पर संदेश देकर कुलवंत सिंह बंटी ने भरी हुंकार, बोले—मोदी कहीं नहीं जाएगा!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू

SHARE:

25 व्यंजनों की दरें तय, 2.50 रुपये में पोहा, उपमा और मेदू वड़ा; प्री-बुकिंग से मिलेगा नाश्ता, गुणवत्ता और वेटिंग टाइम पर भी रहेगी निगरानी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में टाटा स्टील के कर्मचारियों को अब सेंट्रल कैंटीन में नए मेनू के तहत नाश्ता और भोजन उपलब्ध होगा। कैंटीन की व्यवस्था को बेहतर बनाने, कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से गुरुवार को सेंट्रल कैंटीन मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई। WGO कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन सह चीफ HRM यशवंत पांडे ने की। बैठक में 25 व्यंजनों की कीमत निर्धारित की गई। नया मेनू 16 नवंबर से लागू होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

बैठक की शुरुआत में यशवंत पांडे ने कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और मेहनत से कैंटीन की व्यवस्था में सुधार हुआ है। उन्होंने इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की।

1.50 रुपये से शुरू होगी नाश्ते की कीमत

नए मेनू में कर्मचारियों के लिए कई तरह के नाश्ते और भोजन के विकल्प रखे गए हैं। निर्धारित मूल्य सूची के अनुसार ब्लैक कॉफी और ग्रीन टी की कीमत 1.50 रुपये, जबकि मिल्क कॉफी की कीमत 2 रुपये होगी। गुगुनी और झालमुड़ी/भेलपुरी 2 रुपये में उपलब्ध होंगे।

वहीं, उबला चना एवं राजमा, दलिया उपमा, ओट्स उपमा, सेवई उपमा, मेदू वड़ा, मूंग दाल चीला, स्टीम्ड शकरकंद, पोहा, ढोकला और दाल पकौड़ा जैसे नाश्ते की कीमत 2.50 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित की गई है।

नाश्ते से लंच तक की पूरी मूल्य सूची

1. ब्लैक कॉफी – 1.50 रुपये

2. ग्रीन टी – 1.50 रुपये

3. मिल्क कॉफी – 2 रुपये

4. गुगुनी – 2 रुपये

5. झालमुड़ी/भेलमुड़ी – 2 रुपये

6. उबला चना एवं राजमा – 2.50 रुपये

7. दलिया उपमा – 2.50 रुपये

8. ओट्स उपमा – 2.50 रुपये

9. सेवई (वर्मिसेली) उपमा – 2.50 रुपये

10. मेदू वड़ा – 2.50 रुपये

11. मूंग दाल चीला – 2.50 रुपये

12. स्टीम्ड शकरकंद – 2.50 रुपये

13. पोहा – 2.50 रुपये

14. ढोकला – 2.50 रुपये

15. दाल पकौड़ा – 2.50 रुपये

16. स्प्रिंग अनियन पकौड़ा – 2.50 रुपये

17. दाल पूरी प्लेट – 3.50 रुपये

18. लिट्टी – 3.50 रुपये

19. पोहा-गुगुनी कॉम्बो – 4 रुपये

लंच की दरें एक नजर में 

20. हाफ लंच (वेज) – 5.25 रुपये

21. हाफ लंच (सिंगल एग) – 5.25 रुपये

22. हाफ लंच (डबल एग) – 8.75 रुपये

23. एक्स्ट्रा लंच (वेज) – 14.50 रुपये

24. एक्स्ट्रा लंच (सिंगल एग) – 14.50 रुपये

25. एक्स्ट्रा लंच (डबल एग) – 20 रुपये

नोट: उपरोक्त कीमतें टाटा स्टील की उपलब्ध संशोधित मूल्य सूची में NOPR कैंटीन/ट्रॉली पॉइंट के लिए दर्ज दरों के अनुसार हैं।

प्री-बुकिंग से मिलेगा नाश्ता

कमेटी ने कर्मचारियों से नाश्ते के लिए प्री-बुकिंग सुविधा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है। इससे कैंटीन में भीड़ को नियंत्रित करने और कर्मचारियों को समय पर नाश्ता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

गुणवत्ता की निगरानी के लिए बनेगी कमेटी

भोजन की गुणवत्ता और स्वाद में एकरूपता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। इसमें सेंट्रल कैंटीन कमेटी के चीफ, हेड और सदस्य शामिल होंगे। कमेटी नियमित रूप से भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा करेगी और आवश्यक सुधार के लिए कदम उठाएगी।

इसके अलावा कैंटीन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आईटी मैनेजर नियुक्त करने की मांग भी बैठक में रखी गई। इसका उद्देश्य कैंटीन से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण कर व्यवस्था में सुधार करना है।

5 से 10 मिनट में सेवा देने का लक्ष्य

कैंटीन में कर्मचारियों की भीड़ और लंबी प्रतीक्षा को कम करना भी बैठक का प्रमुख मुद्दा रहा। कमेटी का प्रयास है कि व्यवस्था में सुधार कर कर्मचारियों के प्रतीक्षा समय को 5 से 10 मिनट तक सीमित किया जाए। नए मेनू, प्री-बुकिंग और बेहतर प्रबंधन से इस दिशा में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई।

ये रहे उपस्थित

बैठक में कैंटीन कमेटी के वाइस चेयरमैन सह टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, चीफ पंकज कुमार, सेंटर प्लांट के चीफ पी.के. चौधरी, हेड इंजीनियरिंग विक्रम, कैंटीन हेड रिचा केडिया, सीनियर मैनेजर शौकत खान, मैनेजर प्रकाश गोस्वामी, कमेटी सदस्य उदय कुमार, विजय कुमार सिंह, विमल कुमार, शैलेंद्र राय, राकेश कुमार सिंह, अमोलक सिंह, राज कुमार, सुमन कुमार, संतोष कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर