WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डीएसएम स्कूल में नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित, 250 से अधिक बच्चों और अभिभावकों ने उठाया लाभ

SHARE:

  • स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में जगजीत डेंटल क्लिनिक की पहल
  • पांच चिकित्सकों और चार तकनीशियनों की टीम ने की जांच; एक्स-रे और दवाइयां भी मिलीं मुफ्त।
  • पांच चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं, एक्स-रे और दवाइयां भी मुफ्त
  • 250 से अधिक लोगों ने कराई दांतों की मुफ्त जांच

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के कशीडीह स्थित डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में शनिवार को स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में जगजीत डेंटल क्लिनिक की ओर से नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के ट्रस्टी अभय सिंह ने स्वर्गीय निर्भय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. जगजीत, प्रतीक त्रिवेदी और विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नायर ने भी स्वर्गीय निर्भय सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राचार्या ने शिविर को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि बच्चों के लिए नियमित दंत जांच और मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। शिविर के आयोजन से विद्यार्थियों को अपने दांतों के स्वास्थ्य की जांच कराने का बेहतर अवसर मिला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में बाल दिवस कार्निवल की धूम, नन्हीं प्रतिभाओं ने बिखेरे जलवे

Gambhir Car Associate Motion Ads

डीएसएम स्कूल में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष पहल

जगजीत डेंटल क्लिनिक की संचालिका डॉ. जगजीत ने बताया कि शिविर में पांच चिकित्सकों और चार तकनीशियनों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान लगभग 250 बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी दांतों की जांच कराई। जांच के दौरान जरूरतमंद मरीजों को दांतों का एक्स-रे और आवश्यक दवाइयां भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इस पहल से बच्चों और अभिभावकों को दंत संबंधी समस्याओं की पहचान तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने में मदद मिली। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. जगजीत के पति प्रतीक त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने इस सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी पहल की सराहना की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर