WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर गिरिडीह में भाजयुमो का हल्लाबोल, टावर चौक पर दिया धरना

SHARE:

  • पत्रकार की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया
  • निष्पक्ष जांच और रिहाई की मांग को लेकर हेमंत सरकार के खिलाफ की नारेबाजी।
  • कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
  • टावर चौक पर जुटे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को गिरिडीह में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो गिरिडीह महानगर के बैनर तले शहर के टावर चौक पर एक दिवसीय धरना आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने की। इस दौरान भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। नेताओं ने इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला करार देते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है और सच को सामने लाने वाले पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चेक बाउंस मामले में अजीत कुमार सिंह बरी, आठ साल पुराने मुकदमे में न्यायालय का फैसला

Gambhir Car Associate Motion Ads

निष्पक्ष जांच और पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग

धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि किसी गंभीर मामले से जुड़ी खबर दिखाने वाले पत्रकार को ही जेल भेज दिया जाएगा, तो लोकतंत्र में सच्चाई सामने लाने की स्वतंत्रता कैसे सुरक्षित रहेगी? उन्होंने पत्रकार अभिषेक भारती को न्याय दिलाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सरकार से इस प्रकरण पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज की समस्याओं तथा सच्चाई को जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी भी पत्रकार के खिलाफ अन्यायपूर्ण कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों के अधिकारों पर किसी भी प्रकार के हमले का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। टावर चौक पर आयोजित धरने के दौरान सरकार विरोधी नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीएसएम स्कूल में नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित, 250 से अधिक बच्चों और अभिभावकों ने उठाया लाभ

पत्रकारिता की स्वतंत्रता के समर्थन में भाजयुमो ने उठाई आवाज

प्रदर्शन में महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत, सुरेश साव, विनय सिंह, पूर्व विधायक प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा, अनूप सिन्हा, नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा उर्फ सिंकू, विवेक गुप्ता, कुंदन सिंह और सिकंदर हेम्ब्रम शामिल हुए। इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी और संगीता सेठ सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। नेताओं ने एकजुट होकर पत्रकार अभिषेक भारती के मामले में न्याय सुनिश्चित करने और पत्रकारों की स्वतंत्रता की रक्षा करने की मांग दोहराई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर