- 29 नवंबर को चर्च में होगा इंकलाबी नौजवान सभा का नगर सम्मेलन, विधायक चंद्रदेव महतो करेंगे संबोधित
- रोजगार और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूत करने पर रहेगा जोर
- रोजगार के मुद्दे पर युवाओं को एकजुट करेगा RYA सम्मेलन
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) का सिंदरी नगर सम्मेलन रविवार, 29 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे सिंदरी स्थित चर्च में आयोजित होगा। सम्मेलन को लेकर संगठन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे सिंदरी शहर को लाल झंडों से सजाया गया है। जगह-जगह लाल झंडे लगाए जाने से शहर में सम्मेलन का माहौल दिखाई देने लगा है। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सम्मेलन में व्यापक जनभागीदारी की उम्मीद जताई है। कार्यक्रम को सिंदरी के विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो संबोधित करेंगे। सम्मेलन में युवाओं की रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्याओं, अधिकारों और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए रोजगार की लड़ाई को संगठित एवं मजबूत बनाने की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Dumaria : डुमरिया में ग्राम प्रधान सम्मान एवं ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन
RYA नगर सम्मेलन को लेकर सिंदरी में तैयारियां तेज, युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में शनिवार को सिंदरी भाकपा माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी, RYA राज्य कमेटी के सदस्य विमल रवानी, कॉमरेड जीतू सिंह, नीपेंद्र झा, प्रदीप महतो, शुभम सिंह और सुमित कुमार ने स्थानीय युवाओं से मुलाकात की। नेताओं ने युवाओं से सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने रोजगार सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। बेरोजगारी की समस्या से निपटने और युवाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए संगठित संघर्ष जरूरी है। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में रोजी-रोजगार की लड़ाई को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए नौजवानों की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को एकजुट कर उनके सवालों को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।


































