- 1 से 3 दिसंबर तक नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन
- आम परिषद की बैठक और संगठनात्मक चुनाव
- दिल्ली में INTUC का तीन दिवसीय अधिवेशन, झारखंड के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) का 34वां राष्ट्रीय अधिवेशन, आम परिषद की बैठक एवं संगठनात्मक चुनाव 1 से 3 दिसंबर 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड के विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कई वरिष्ठ नेता हवाई मार्ग से नई दिल्ली रवाना हुए। अधिवेशन में देशभर से ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, श्रमिकों से जुड़े मुद्दों और आगामी संगठनात्मक दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी की एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी की समस्या से 50 परिवार परेशान, घरों में घुस रहा गंदा पानी
INTUC के राष्ट्रीय अधिवेशन में श्रमिक हितों और संगठनात्मक मुद्दों पर होगा मंथन
झारखंड से रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एवं झारखंड इंटक के सचिव परविंदर सिंह सोहल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू तथा टाटा पावर यूनियन के महामंत्री पिंटू श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान आम परिषद की बैठक के साथ संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न होंगे। झारखंड के ट्रेड यूनियन नेताओं की भागीदारी को राज्य में श्रमिक संगठनों की सक्रिय उपस्थिति के रूप में देखा जा रहा है।


































