Breaking News
Ramgarh : रामगढ़ सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Kiriburu : किरीबुरू गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व Jamshedpur : परिसीमन बिल के जरिए झारखंड के साथ अन्याय करने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार : केशव महतो कमलेश Jamshedpur : बागबेड़ा जलापूर्ति योजनाओं का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे उपायुक्त राजीव रंजन Jamshedpur : टाटा स्टील हाफ मैराथन में मिश्रा दंपति का दमदार प्रदर्शन, उम्र को मात देकर पेश की फिटनेस की मिसाल Jamshedpur : INTUC के 34वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने झारखंड के ट्रेड यूनियन नेता दिल्ली रवाना
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Kiriburu : किरीबुरू गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

SHARE:

  • कीर्तन दरबार और गुरु के लंगर में शामिल हुई संगत
  • सेंट्रल सिख नौजवान सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी जुझार सिंह को सिरोपा भेंटकर किया सम्मानित
  • गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाएं युवा : सलविंदर सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

किरीबुरू गुरुद्वारा साहिब में रविवार, 29 नवंबर 2026 को धन-धन श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन दरबार सजा, जिसमें संगत ने शामिल होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पदाधिकारियों ने भी विशेष रूप से भाग लिया। इस दौरान किरीबुरू गुरुद्वारा के प्रधान सरदार जगजीत सिंह और जनरल सेक्रेटरी सरदार सलविंदर सिंह ने सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। जमशेदपुर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचे सरदार नवनीत सिंह, सरदार जुगराज सिंह और सरदार जसकरण सिंह ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और संगत के साथ गुरु पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परिसीमन बिल के जरिए झारखंड के साथ अन्याय करने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार : केशव महतो कमलेश

Gambhir Car Associate Motion Ads

किरीबुरू गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत, पदाधिकारी सम्मानित

गुरुद्वारा के प्रधान सरदार जगजीत सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का अमूल्य संदेश दिया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर ईमानदारी, समानता और मानवता की सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। वहीं, जनरल सेक्रेटरी सरदार सलविंदर सिंह ने युवाओं से गुरु साहिब की शिक्षाओं को आत्मसात करने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नौजवानों को समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक अरदास की गई, जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। संगत ने श्रद्धापूर्वक लंगर छका और गुरु नानक देव जी के बताए मानवता, प्रेम, सेवा तथा भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रकाश पर्व का आयोजन धार्मिक उत्साह और आपसी सद्भाव के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर