Breaking News
Ramgarh : रामगढ़ सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Kiriburu : किरीबुरू गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व Jamshedpur : परिसीमन बिल के जरिए झारखंड के साथ अन्याय करने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार : केशव महतो कमलेश Jamshedpur : बागबेड़ा जलापूर्ति योजनाओं का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे उपायुक्त राजीव रंजन Jamshedpur : टाटा स्टील हाफ मैराथन में मिश्रा दंपति का दमदार प्रदर्शन, उम्र को मात देकर पेश की फिटनेस की मिसाल Jamshedpur : INTUC के 34वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने झारखंड के ट्रेड यूनियन नेता दिल्ली रवाना
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सोनारी की एलआईसी कॉलोनी में जल-मल निकासी की समस्या से 50 परिवार परेशान, घरों में घुस रहा गंदा पानी

SHARE:

  • तीन साल से बनकर तैयार सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम अब तक शुरू नहीं
  • बदबू और गंदगी के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग; विकास सिंह ने दिया समाधान का भरोसा
  • तीन साल पहले बिछाया गया सीवरेज-ड्रेनेज पाइप, करोड़ों की लागत के बावजूद नहीं मिला लाभ
  • हल्की बारिश में घरों के कमरों तक पहुंचता है गंदा पानी, बदबू और जलजमाव से जनजीवन प्रभावित
  • विकास सिंह ने टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों और उपायुक्त तक मामला पहुंचाने का दिया आश्वासन
  • एलआईसी कॉलोनी के लोगों ने जल-मल निकासी व्यवस्था चालू कराने की उठाई मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में सोनारी स्थित एलआईसी कॉलोनी में जल एवं मल निकासी की गंभीर समस्या से करीब 50 परिवार परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का अपने ही घरों में रहना मुश्किल होता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मौके पर बुलाकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि वे कई दशकों से इस कॉलोनी में रह रहे हैं, लेकिन यहां जल और मल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मजबूरी में सभी परिवारों ने अपने-अपने घरों में सोकपीट बनाकर जल-मल निकासी की व्यवस्था की थी। वर्षों पुराने होने के कारण अब ये सोकपीट गंदे पानी को सोखने में सक्षम नहीं रह गए हैं। परिणामस्वरूप घरों में गंदगी जमा हो रही है और बदबू के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है और परिवारों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेवा ही लक्ष्य संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ, पैरालिसिस पीड़ित शकुंतला पात्रो को भेंट की व्हीलचेयर

Gambhir Car Associate Motion Ads

सोनारी की एलआईसी कॉलोनी में जल निकासी की समस्या से 50 परिवार बेहाल

स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने टाटा स्टील के पदाधिकारियों से मुलाकात कर कॉलोनी में सीवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम विकसित कराने की पहल की थी। इसके बाद कॉलोनी में लंबा पाइपलाइन नेटवर्क बिछाया गया और निकासी के अंतिम छोर पर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया। उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि वर्षों पुरानी जल-मल निकासी की समस्या से उन्हें स्थायी राहत मिल जाएगी। लेकिन विडंबना यह है कि करीब तीन साल बीत जाने के बावजूद तैयार सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम अब तक चालू नहीं किया गया है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह व्यवस्था बेकार पड़ी है और धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त भी हो रही है। लोगों का कहना है कि जब इतनी बड़ी परियोजना तैयार हो चुकी है तो उसे शुरू नहीं किए जाने का कोई औचित्य समझ में नहीं आता। यदि समय रहते इसे चालू कर दिया जाता तो कॉलोनी के परिवारों को इस परेशानी से नहीं जूझना पड़ता।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सावनाडीह में माझी-परगना हाउस एवं धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास, तीन करोड़ रुपये होंगे खर्च

करोड़ों की लागत से बना ड्रेनेज सिस्टम तीन साल से बंद, लोगों में नाराजगी

कॉलोनीवासियों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी घरों के कमरों में गंदा और बदबूदार पानी भर जाता है। सोकपीट के ओवरफ्लो होने और निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। घरों में गंदा पानी जमा होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों के अनुसार, घरों के आसपास गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना रहता है। ऐसे में सामान्य घरेलू गतिविधियां करना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से तैयार सीवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम को जल्द चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान केवल अस्थायी सफाई से संभव नहीं है, बल्कि पूरी निकासी व्यवस्था को कार्यशील बनाना जरूरी है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : चाकुलिया में 50 करोड़ की लागत से बना 200 एकड़ का भव्य पार्क, बिहार-बंगाल-ओडिशा और झारखंड के लिए बनेगा बड़ा पर्यटन केंद्र

बारिश होते ही सोनारी के घरों में भरता है गंदा पानी, बीमारी फैलने का खतरा

स्थानीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस गंभीर समस्या को टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लगभग 50 परिवार लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की गई निकासी व्यवस्था का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर सीवरेज-ड्रेनेज सिस्टम को जल्द शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राहुल भट्टाचार्जी, अशोक जोशी, कृष्णा झा, राजेश भट्टाचार्जी, बरुन झा, अंजना साहा, अपर्णा चक्रवर्ती, रत्न भट्टाचार्जी, अपर्णा दत्त, रीता देवी सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित थे। सभी ने प्रशासन और टाटा स्टील प्रबंधन से जल्द हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर