Breaking News
Ramgarh : रामगढ़ सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता Kiriburu : किरीबुरू गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व Jamshedpur : परिसीमन बिल के जरिए झारखंड के साथ अन्याय करने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार : केशव महतो कमलेश Jamshedpur : बागबेड़ा जलापूर्ति योजनाओं का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे उपायुक्त राजीव रंजन Jamshedpur : टाटा स्टील हाफ मैराथन में मिश्रा दंपति का दमदार प्रदर्शन, उम्र को मात देकर पेश की फिटनेस की मिसाल Jamshedpur : INTUC के 34वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने झारखंड के ट्रेड यूनियन नेता दिल्ली रवाना
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा जलापूर्ति योजनाओं का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करेंगे उपायुक्त राजीव रंजन

SHARE:

  • 11 साल बाद भी 2.25 लाख लोगों को नहीं मिला पानी, सुबोध झा ने उपायुक्त से उठाया 21 पंचायतों और 113 गांवों की समस्या का मुद्दा
  • फिल्टर प्लांट और पानी टंकी का निरीक्षण कराने का किया आग्रह
  • पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता और अधीक्षण अभियंता रहेंगे साथ
  • उपायुक्त ने पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर समस्या दूर करने का दिया भरोसा

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की समस्याओं को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने 28 नवंबर को उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की। किताडीह में ईवीएम मशीन निरीक्षण और एसआईआर की बैठक समाप्त होने के बाद हुई इस मुलाकात में उन्होंने दोनों जलापूर्ति योजनाओं की बदहाल स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया। सुबोध झा ने बताया कि करीब 11 वर्ष बीत जाने के बावजूद लगभग 2.25 लाख लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत 21 पंचायतों के 113 गांवों और रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियों में कई स्थानों पर अब तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। इसके कारण बड़ी आबादी पेयजल सुविधा से वंचित है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के अधूरे रहने से एक ओर लोगों को पानी नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर निर्मित ढांचे भी धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील हाफ मैराथन में मिश्रा दंपति का दमदार प्रदर्शन, उम्र को मात देकर पेश की फिटनेस की मिसाल

Gambhir Car Associate Motion Ads

11 साल बाद भी बागबेड़ा के हजारों परिवार पेयजल से वंचित, उपायुक्त से हस्तक्षेप की मांग

सुबोध झा ने उपायुक्त को बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट और पानी टंकी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए स्थल निरीक्षण कराने का आग्रह किया। उन्होंने बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के फिल्टर प्लांट को मिनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट के रूप में विकसित करने का मुद्दा भी उठाया। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे पहले भी इस संबंध में उपायुक्त के जनता दरबार कार्यालय में ज्ञापन देकर मुलाकात की गई थी। उस दौरान उपायुक्त ने स्थल निरीक्षण के लिए समय देने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि उपायुक्त के किताडीह दौरे के दौरान जलापूर्ति योजनाओं का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि जमीनी स्थिति स्पष्ट हो सके और लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई हो।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : INTUC के 34वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने झारखंड के ट्रेड यूनियन नेता दिल्ली रवाना

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट और पानी टंकी का होगा निरीक्षण

उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उस दिन उनकी एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। इसलिए वे अलग से समय निकालकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवकुमार दिनकर और अधीक्षण अभियंता के साथ दोनों जलापूर्ति योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। उन्होंने समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का भरोसा भी दिया। मुलाकात के दौरान सुबोध झा के साथ छोटा राय मुर्मू, कृष्णा चंद्र पात्रो, अशोक कुमार और श्याम सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर बागबेड़ा जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा कराने और प्रभावित आबादी तक नियमित पेयजल पहुंचाने की मांग उठाई। अब लोगों को उपायुक्त के प्रस्तावित स्थल निरीक्षण और उसके बाद होने वाली कार्रवाई से राहत की उम्मीद है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर