WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो के वार्ड 3, 18 और 19 में जनसुविधाओं की बदहाली पर सरयू राय ने जताई नाराजगी

SHARE:

  • दबंगों के कब्जे में नाले और पानी की पाइपलाइन
  • विधायक ने किया सघन दौरा, सीवेज निकासी, पेयजलापूर्ति और सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
  • अपर नगर आयुक्त से मिलकर जवाब मांगने की कही बात
  • मानगो की सफाई, जलापूर्ति और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने की मांग, निगम से जवाब मांगेंगे सरयू राय

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी जनसुविधाओं की बदहाली और स्थानीय स्तर पर दबंगई की शिकायतों को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रविवार को वार्ड नंबर 3, 18 और 19 का सघन दौरा किया। इस दौरान तीनों वार्डों में सफाई, पेयजलापूर्ति, सड़क और नाली व्यवस्था की स्थिति खराब मिली। कहीं सीवेज का गंदा पानी घरों और सड़कों पर बह रहा है, तो कहीं पाइपलाइन बिछे होने के बावजूद लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने नालों पर कब्जा करने, पानी की पाइपलाइन काटने और कनेक्शन जोड़ने से रोकने जैसी शिकायतें विधायक के सामने रखीं। वार्ड नंबर 3 में शेन इंटरनेशनल स्कूल से एनएच-33 के बीच स्थित लोटस रेजिडेंसी की स्थिति देखकर सरयू राय ने चिंता जताई। यहां तीन दर्जन से अधिक परिवार रहते हैं, लेकिन सीवेज और ड्रेनेज की निकासी का समुचित इंतजाम नहीं है। लोगों ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले विरोध के बाद बिल्डर ने निकासी के लिए एक पतली पाइप लगाई थी, जो बार-बार जाम हो जाती है। इसके कारण गंदा पानी आसपास के घरों और सड़कों पर फैलता है। लोगों ने गंदगी, बदबू और घरों तक पहुंच रहे मलबे की समस्या भी दिखाई।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ सड़क हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

Gambhir Car Associate Motion Ads

लोटस रेजिडेंसी में सीवेज निकासी की समस्या से परेशान परिवार, बिल्डर और निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

विधायक सरयू राय ने सवाल उठाया कि सीवेज और ड्रेनेज निकासी की पर्याप्त व्यवस्था किए बिना इतनी बड़ी इमारत का निर्माण कैसे हो गया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। उनके अनुसार, बिल्डर अथवा मानगो नगर निगम को यह सुनिश्चित करना होगा कि सीवेज और ड्रेनेज का मलबा सुरक्षित तरीके से बाहर निकले, ताकि निवासियों को गंदगी और दुर्गंध से मुक्ति मिल सके। वहीं, वार्ड नंबर 18 और 19 में पेयजलापूर्ति की स्थिति भी चिंताजनक मिली। इन मुस्लिम बहुल इलाकों में पानी की पाइपलाइन मौजूद है, लेकिन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मेयर चुनाव से पहले पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन चुनाव के बाद बंद हो गई। लोगों ने यह भी शिकायत की कि मुख्य पाइपलाइन से कनेक्शन जोड़ने पर कुछ दबंग लोग पाइप काट देते हैं और उन्हें पानी लेने से रोकते हैं। विधायक ने इन शिकायतों को गंभीर बताते हुए कहा कि बुनियादी सुविधा से लोगों को वंचित रखना उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें : Kiriburu : किरीबुरू गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

मानगो के वार्ड 18 और 19 में पेयजल संकट, पाइपलाइन होने के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

दौरे के दौरान वार्ड नंबर 18 और 19 में नालों पर कब्जे की शिकायत भी सामने आई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एक भू-माफिया नाले को संकरा कर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। वार्ड नंबर 19 में सड़क पर बहता गंदा पानी जलनिकासी व्यवस्था की बदहाली को उजागर कर रहा है। आसपास मस्जिद होने के कारण नमाजियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने बताया कि गंदे पानी से होकर मस्जिद पहुंचने के बाद उन्हें दोबारा पैर साफ करने और वजू की व्यवस्था करनी पड़ती है। सरयू राय ने कहा कि इन वार्डों में कई मकान सड़क से नीचे बने हैं। ऐसे में बरसात के दौरान घरों में पानी और गंदगी घुसने का खतरा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। विधायक ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से मिलकर इन समस्याओं पर जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि निगम समस्याओं का समाधान कर सकता है तो तत्काल कार्रवाई करे, अन्यथा अपनी असमर्थता स्पष्ट बताए, ताकि समाधान के लिए दूसरी राह अपनाई जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परिसीमन बिल के जरिए झारखंड के साथ अन्याय करने की कोशिश कर रही भाजपा सरकार : केशव महतो कमलेश

नालों पर कब्जे और सड़क पर गंदा पानी बहने से बढ़ी परेशानी, नमाजियों को भी हो रही दिक्कत

दौरे के दौरान मानगो नगर निगम क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ अलग से बैठक भी हुई। बैठक में लोगों ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि नियमित और मुकम्मल सफाई नहीं होने से इलाके गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय पर सफाई नहीं हुई तो स्थिति और खराब हो सकती है। सरयू राय ने कहा कि जनसुविधाओं का सवाल किसी धर्म या समुदाय से जुड़ा नहीं है। हिंदू बहुल हो या मुस्लिम बहुल, मानगो के सभी इलाकों में पेयजलापूर्ति, सफाई और नाली व्यवस्था दुरुस्त करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने निगम से नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई। लोगों ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उनकी समस्याएं सुनने और समझने के लिए जनप्रतिनिधि उनके बीच पहुंचे। दौरे के दौरान वार्ड नंबर 18 की पार्षद जूली परवीन, वार्ड नंबर 19 की पार्षद रानी परवीन, सन्नी मिर्जा, फिरोज आलम, इम्तियाज, असलम, बबलू, साबिर, इकबाल, उमर, शाहिद, राजा, फैसल, मोहम्मद नसीम, मुमताज भाई, सन्नाउल्लाह, एजाज, दिलशाद, बेबी, बंबईया चाचा, पप्पू सिंह, बबलू कुमार, संतोष प्रमाणिक, विकास कुमार साहनी, प्रवीण सिंह, प्रेम सक्सेना, संजय सिंह, अरुण श्रीवास्तव, परविंदर राम, योगेंद्र साहू, आनंद पांडे, सागर दत्ता, संतोष भगत, टनटुन सिंह, सुनील महतो, चचल कुमारी, मनोज गुप्ता, भवानी सिंह और भरत प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर