Breaking News
Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : किसानों की समस्या और उत्तराखंड से सुरक्षित वापस आये श्रमिकों के लिए आर्थिक पैकेज और रोजगार का मुद्दा लेकर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से की मुलाकात

SHARE:

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने संबंधित मुद्दों पर लिया त्वरित संज्ञान, एक सप्ताह के अंदर लैंप्स से खरीदे गए धान का होगा भुगतान, फसल बीमा योजना का पैसा भी होगा जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने पुर्वी सिंहभूम जिले के कई ज्वलंत व लंबित समस्याओं को लेकर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात की। मंगलवार को रांची में हुए मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने पुर्वी सिंहभूम जिले के किसानों के मुद्दे, डुमरिया में उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल से वापस आये छह श्रमिकों और बहरागोड़ा क्षेत्र की समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि पुर्वी सिंहभूम जिले में फसल बीमा योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से अब तक किसानों को बीमा का पैसा भुगतान नही किया गया है। कुणाल षाड़ंगी ने पुर्वी सिंहभूम जिले के किसानों को लैंप्स में बेचे गए धान के भुगतान नहीं मिलने और उत्तराखंड के उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में 17 दिनों तक फंसे रहने के बाद डुमरिया अपने घर आये छह श्रमिकों के साथ राज्य के सभी 15 श्रमिकों के लिए राज्य सरकार के स्तर से अन्य पड़ोसी राज्यों की तर्ज आर्थिक पैकेज देकर स्वावलंबी बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की मांग की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बहरागोड़ा क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए बहरागोड़ा के केवला से कैमी तक की जर्जर सडक को दुरूस्त करने एवं पथ निर्माण विभाग के माध्यम से मोटेल चौक से पाथरा तक की सड़क की मरम्मतीकरण के टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने के साथ बहरागोड़ा में एनएच 6 के किनारे अवस्थित कृषि विभाग की 25 एकड जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उपरोक्त स्थल पर हाल के दिनों में अवैध कब्जा हो रही है। जिसपर अविलंब संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी से फ़ोन पर बात की। इस दौरान बताया गया कि फसल बीमा योजना में पुर्वी सिंहभूम जिले में उपायुक्त स्तर पर फसल कटाई की एक वेरिफिकेशन रिपोर्ट पेंडिंग है। जिसके कारण पुर्वी सिंहभूम जिले के लिए पैसा जारी नही हुआ है। मुख्य सचिव ने पुर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को जिले में फसल कटाई की पेंडिंग वेरिफिकेशन रिपोर्ट शीघ्र भेजने को निर्देशित किया जिससे कि जिले के किसानों को फसल बीमा योजना के तहत भुगतान किया जा सके। वहीं, लैंप्स के माध्यम से खरीदे गए धान के पैसे का करीब 14 करोड़ राशि का भुगतान एक सप्ताह अंदर जारी हो जाने का भरोसा दिया। मुख्य सचिव ने डुमरिया में वापस अपने घर आये श्रमिकों के साथ राज्य के कुल 15 श्रमिकों के लिए सभी स्तरों पर रिव्यु कर जरूरी पहल करने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बहरागोड़ा क्षेत्र से जुड़े समस्याओं पर कहा कि अतिशीघ्र संबंधित विभागीय सचिवों को इन मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर पहल करने को निर्देशित करेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर