WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 10 दिसम्बर को भारत के उपराष्ट्रपति एक्सएलआरआइ के प्लैटिनिम जुबली समारोह में होंगे शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

एक्सएलआरआइ जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबिली समारोह का आयोजन कर रहा है. समारोह को लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को आमंत्रित किया जा रहा है. 10 दिसंबर को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शहर आयेंगे. वे एक्सएलआरआइ जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लैटिनम जुबिली समारोह में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. दोपहर दो बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी मौजूद रहेंगे. शैक्षणिक उत्कृष्ठता के क्षेत्र में एक्सएलआरआइ अपने गौरवमयी 75 साल के सफर को सेलिब्रेट कर रहा है.

इसी कड़ी में एक साल तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पिछले 11 अक्टूबर, 2023 को टाटा ऑडिटोरियम में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन शामिल हुए थे. एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने बताया कि “एक्सएलआरआइ 75 वर्षों से प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रतीक रहा है. सामाजिकता को बढ़ावा देना छात्रों के बीच जागरूकता जेसुइट बिजनेस एजुकेशन की विशेषताओं में से एक है, और एक्सएलआरआई द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों को समावेशी व एथिक्स आधारित शिक्षा देने पर भरोसा करता है. आने वाले दिनों में प्लैटिनम जुबली को लेकर कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की जायेगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर