JHARKHAND : नक्सलियों का उत्पात, गुमला में लेवी नहीं देने पर हिंडाल्कों के प्रोजेक्ट को बनाया निशाना, जमकर की बमबाजी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

इस वक्त की बड़ी खबर गुमला-लोहरदगा बॉडर से आ रही है जहां नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदागी में बॉक्साइड माइंस में नक्सलियों ने जमकर तबाही मचाई। सोमवार देर रात नक्सलियों ने पहले हिंडाल्कों के प्रोजेक्ट पर बमबाजी की फिर वहां काम करे मजदूरों को डराया और धमकाया फिर वहां खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी।

गुमला-लोहरदगा के सतकोनवा सीमा पर हुए नक्सली अटैक में कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। नक्सलियों ने हिंडाल्को प्रोजेक्ट में लगे चार हाईवा, एक ट्रक और एक पिकअप वैन को फूंक दिया। सुबह सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वो घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पिछले कई दिनों से नक्सली लोहरदगा, गुमला, चतरा के इलाके में लेवी नहीं देने पर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे है। इससे निर्माण कार्य और कई अन्य तरह के प्रोजेक्ट में काम कर रहे लोगों और कंपनी के अंदर भय का माहौल बन गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें