Jamshedpur Congress: भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उतरे कांग्रेस नेता

SHARE:

Jamshedpur.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दमनकारी नीति के विरोध में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा उपस्थित रही. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास एवं सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बिशु हेम्ब्रम उपस्थित रहे.
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध जबरन मानहानि का केस कराकर साक्ष्य को प्रशासन के द्वारा गलत तरह से प्रस्तुत करा कर राहुल गांधी गरीबी, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई के विरुद्ध आवाज जनहित में उठा रहे हैं, जिसे रोकना चाहते हैं. उसी कडी में केश के माध्यम से जेल भेजना चाहती है.
मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा ने विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायालय का सम्मान करती हूँ, लेकिन दो लोगों अडानी और अंबानी के विरुद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी आवाज उठा रहे है, तो भाजपा सरकार तरह तरह के हथकंडे अपना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है. मोदी सरकार संसद में भी बोलने नहीं दे रही है. केस के माध्यम से राहुल गांधी को भी षड़यंत्र रच कर रोकना चाहती है. हर हाल में कांग्रेस कार्यकर्तागण भाजपा के दमनकारी नीतियों का विरोध सड़क पर उतर कर करेंगे.
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, सुबोध सिंह सरदार, सुरेश धारी, अवधेश सिंह, राज किशोर यादव, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, अंबुज कुमार, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, जगदीश नारायण चौबे, गुरदीप सिंह, चरणपाल सिंह, सुनील प्रसाद, अजय मिश्र, रंजीत सिंह, दिबेश राज, रईस रिजवी छब्बन, प्रभजोत सिंह, रानी राव, मनोज झा, बबुआ झा, संजय तिवारी, कैलाश रजक, आशीष ठाकुर, मो नौशाद, रंजीत झा, प्रमोद मिश्र, जफर अहमद , मोनू झा, रामाशंकर पाण्डेय सहित कांग्रेसजन शामिल हुए.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें