WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सरयू राय ने फिर से बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आपको बता दे कि पिछले विधानसभा चुनाव से एन पहले सरयू राय के बगावत करने की वजह से न केवल तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को सत्ता गंवानी पड़ी थी, बल्कि बीजेपी को प्रदेश भी गंवानी पड़ी. अब वे धनबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के घोषित उम्मीदवार ढुल्लू महतो को लेकर मुखर हैं और खुलकर बीजेपी पर हमले कर रहे हैं. इतना ही नहीं पिछले दिनों गैंगस्टर प्रिंस खान के धमकी भरे वायरल ऑडियो को लेकर भी उन्होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. वैसे सरयू राय ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसे कई धमकी देखे हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : साकची बाजार में फिर चला JNAC का डंडा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर सरयू राय ने साधा निशाना

उन्होंने धनबाद की जनता से सोच समझकर मतदान करने की अपील की है. सरयू राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि ढुल्लू महतो जैसे प्रत्याशियों के मामले में उनका रवैया कहीं ना कहीं उनकी मानसिकता को दर्शा रहा है. इससे धनबाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि ढुल्लू महतो पर 50 से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. न्यायपालिका और चुनाव आयोग को गंभीरता दिखानी होगी. ईडी ने ढुल्लू महतो के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी गंभीर मामले ढुल्लू महतो पर लगे हैं. जब हेमंत सोरेन सलाखों के पीछे जा सकते हैं तो ढुल्लू महतो के मामले में नरमी क्यों बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ें जमशेदपुर : भाजपा नेता नरेंद्र सिंह का निधन, 30 घंटे बाद शव रिलीज कराकर कराया अंतिम संस्कार

प्रिंस खान स्वदेश न लाना केंद्र सरकार की विफलता

उन्होंने बताया कि विधानसभा में आवाज उठाने के बाद भी अब तक प्रिंस खान विदेश से नहीं लाया जा सका है यह केंद्र सरकार की विफलता है. वह विदेश से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिला रहा है. भारत सरकार को इस पर पहल करते हुए उसे तत्काल स्वदेश लाना चाहिए. उन्होंने ढुल्लू महतो और प्रिंस खान के बीच रिश्तों के जांच की भी चुनाव आयोग से मांग की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर