Jamshedpur : गोलमुरी में स्कूटी सवार युवकों पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत केबुल कंपनी मोड़ के पास मंगलवार दोपहर अपराधियों ने स्कूटी से जा रहे दो युवकों पर फायरिंग कर दी. इस घटना में संदीप सिंह और उसका साथी सूरज सिंह बाल-बाल बच गए. घटना के अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर, घटना की सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया है. पुलिस संदीप और सूरज को अपने साथ पूछताछ के लिए थाना ले गई वहीं पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.

सदीप ने बताया कि वो अपने साथी सूरज के साथ स्कूटी से केबुल टाउन पांच नंबर से अपने घर की ओर जा रहा था. रास्ते में लड्डू सिंह, वीर सिंह, अमरजीत, सुमित यादव समेत अन्य युवक कार से आए और अचानक फायरिंग कर दी. संदीप ने बताया कि मौके पर कुल पांच राउंड फायरिंग की गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. संदीप के अनुसार सभी आरोपी केबुल कंपनी में चोरी करते है. बीते दिनों बर्मामाइंस पुलिस ने चोरी के संदेह में सभी को हिरासत में लिया था. लड्डू ने मुखबरी का आरोप लगाते हुए फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर