Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम व नोडल एजेंसी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. जिसमें सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉयड, स्थैतिक जांच दल, वीडियो अवलोकन दल, वीडियो निगरानी दल, लेखा दल, आयकर दल, आबकारी दल, वाणिज्य दल एवं बैंक के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक ईश गुप्ता, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईडीटीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग दीपांकर चौधरी ने राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय के निगरानी, रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिये.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : दीनबंधु ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर किया शरबत वितरण

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

व्यय मॉनिटरिंग टीम अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च पर रखेगी निगरानी

व्यय प्रेक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न व्यय मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया गया है, जो अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च पर निगरानी रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन भी सुनिश्चित कराएंगी. उन्होंने सभी दल प्रभारियों को सजगता एवं सक्रियता से चुनाव कार्य सम्पादित करने का आह्वान किया. उप विकास आयुक्त ने दल प्रभारियों से कहा कि व्यय मॉनिटरिंग टीमें निर्वाचन प्रक्रिया की प्रमुख धुरी हैं जिनके माध्यम से पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराये जाएंगे. व्यय की निगरानी ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड संधारण भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में श्रम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

टीमों की सक्रियता से अवैध धनबल के प्रयोग पर अंकुश लगाए जा सकते हैं

निगरानी सतत होनी चाहिए, टीमों की 24×7 सक्रियता से ही अवैध धनबल के प्रयोग पर अंकुश लगाये जा सकते हैं. पीडी आईटीडीए ने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को आत्मसात कर लें. आयोग के गाइडलाइन को जरूर पढ़ें. किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति हो तो वरीय अधिकारियों से संपर्क करें. उन्होंने आपसी समन्वय पर बल देते हुए परादर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर