Chaibasa : लोकसभा चुनाव : झारखंड के चार सीटों पर 1 बजे तक 43.80 फीसदी वोटिंग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइन लगी है. महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स में उत्साह दिख रहा है. सुबह 1 बजे तक 43.80% मतदान हुआ है. जिसमें सबसे ज्यादा खूंटी में 47.41 फीसदी वोटिंग हुई. जबकि लोहरदगा 43.46%, पलामू 41.85%, सिंहभूम 43.83% मतदान हुआ. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला खरसावां में अपने परिवार के साथ वोट डाला.

इसे भी पढ़ें युवाओं में तेजी से फैल रही है मनी डिस्मॉर्फिया, इसकी गिरफ्त से बचना मुश्किल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाकपा माओवादियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर किया वोट का बहिष्कार

वहीं भाकपा माओवादियों ने चाईबासा के सारंडा में वोट का बहिष्कार करते हुए सड़क पर पेड़ गिरा दिया है. चारों सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. पहले चरण में चार सीटों के लिए 45 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिनकी भाग्य का फैसला 64 लाख 37 हजार 460 मतदाता करेंगे. 519 बूथ पर वोटिंग होगी. सिंहभूम में 122, खूंटी में 210, लोहरदग्गा में 115 और पलामू में 72 ऐसे मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिस पर सभी निर्वाचनकर्मी सुबर सात बजे से तत्परता से मतदान करा रहे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें