WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मोहरदा बस्ती के राशन दुकानदार की बेटी को मिला सिटी टॉपर में 9वां स्थान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के एग्रिको स्थित केरला पब्लिक स्कूल की एक गरीब परिवार की बेटी ने सीटी टॉपर में 9वां स्थान प्राप्त कर पूरे कोल्हान का मान बढ़ाया है. इस बेटी का नाम प्राची गौड़ है जो जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा बस्ती की रहने वाली है. जिनके पिता अंतर्यामी गौड़ राशन दुकान चलाते हैं जिनकी बेटी ने सीबीएसई बोर्ड दसवीं में कुल 483 अंक यानी 96.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल की ही टॉपर नहीं बल्कि सिटी टॉपर में भी 9वां स्थान प्राप्त की है. गौड़ समाज में पहली बार किसी बेटी के द्वारा टॉपर होने से पूरा समाज गौरवांवित है. वहीं सफलता पाई प्राची गौड़ ने कहा कि सबसे पहले तो अपने पिता को श्रेय देगी क्योंकि उन्होंने दिन-रात मेरे से ज्यादा उन्होंने मेहनत की है. इसलिए वे अपने माता-पिता के बाद टीचर्स और उसका सपोर्ट करने वाले को श्रेय देती है. प्राची ने यह भी कहा कि उसने कभी भी ऑफलाइन ट्यूशन नहीं ली है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : झारखंड को ठगबंधन के भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का समय आ गया है – धरमलाल कौशिक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अहले सुबह तीन घंटा करती थी पढ़ाई

वह खुद स्कूल के पढ़ाई के बाद सेल्फ पढ़ाई करती थी. सवेरे अहले सबेरे उठ कर तीन घंटा पढ़ाई करती थी. इसी का परिणाम है कि आज वह इतना अंक लेकर आई है लेकिन उसकी इच्छा थी की अंक और ज्यादा आ सके. फिलहाल सिटी टॉपर में जगह पाने से वह भी काफी खुश है. उसका कहना है कि मुझे बचपन से ही प्रकृति से लगाव है. वह प्रकृति प्रेमी है इसलिए बायो का प्रोफेसर बनेगी वैसे इसके पीछे भी अपने पिता और परिवार को ही इसका श्रेय दे रही है. क्योंकि बचपन से ही उनके घर के आसपास हरी-भरी हरियाली पेड़ पौधे और जीव जंतु का वास होता रहा है. वहीं उनके पिता अंतर्यामी का कहना है कि हमने तो अपने बच्चों को परवरिश करने में सिर्फ ध्यान दिया है, लेकिन हमारे तीनों बच्चों ने जिसमें एक बेटी मणिपाल मेडिकल एंड रिसर्च कॉलेज में है वहीं दूसरी बेटी प्राची है और छोटा बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है.

इसे भी पढ़ें Dhanbad : कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. परितोष व लोकसभा प्रभारी संजीव रंजन ने धनबाद में चलाया जनसंपर्क अभियान

सात किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर जाती थी पढ़ाई करने

प्राची गौड़ को लेकर पिता गर्व महसूस कर रहे हैं. उनका कहना है कि बेटी ने सिर्फ परिवार ही, नहीं समाज ही नहीं पूरे गौड़ समाज और कोल्हान का नाम रोशन किया है क्योंकि अब तक गौड़ समाज में किसी बेटी ने सिटी टॉप में स्थान प्राप्त नहीं किया है. इधर मोड बस्ती के ग्राम प्रधान काशी प्रधान का कहना है कि वैसे तो प्राची मेरी बहन है लेकिन इसने अपना घर ही नहीं पूरा गौड़ समाज का नाम रोशन किया है. उन्होंने यह भी कहा मोहरदा बस्ती काफी छोटा है. जहां मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाती है ना सही सड़क ना किसी प्रकार की अन्य सुविधा बावजूद 7 किलोमीटर से ज्यादा तय कर बहन प्राची ने पूरी लगन से पढ़ाई की और आज वह उस मुकाम पर पहुंची है जहां सभी गौरांवित हैं. उन्होंने आशा जताई है कि प्रशासन ही नहीं सरकार को भी इस बस्ती की ओर ध्यान देना होगा क्योंकि यहां की बच्चियां भी देश का नाम रोशन करने में अहम भूमिका निभा रही है जो आगे चलकर देश के विकास में उनकी भूमिका अहम होगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर