Breaking News
Special Kirtan Darbar in Jamshedpur : श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर 5 से 7 अक्टूबर तक तीन दिवसीय गुरमत समागम Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज Announcement of agitation against the Railways : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस के बार-बार रद्द होने के विरोध में आंदोलन की तैयारी, CGPC कार्यालय में रविवार को बुलाई गई विशेष बैठक Britain : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਡਿਪਲੋਮੈਟਿਕ ਪ੍ਰੋਟੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੇ ਭਾਰਤ ਤੋਂ ਵਾਪਸੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਬ੍ਰਿਟੇਨ, ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਵਧਿਆ ਦਬਾਅ : ਦਬਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ Delhi : ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੇ ਪਤਿਤਪੁਣੇ ਦੀ ਲਪੇਟ ’ਚ ਆ ਰਹੀ ਨੌਜੁਆਨੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਰੌਸ਼ਨੀ ਜ਼ਰੂਰੀ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को जाड़े में बंद करने के विरोध में सिख संगत ने उठाई आवाज

SHARE:

अमृतसर-पंजाब से जमशेदपुर की महत्वपूर्ण रेल कड़ी को जारी रखने की मांग, जरूरत पड़ी तो शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

टाटानगर से अमृतसर के बीच चलने वाली टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस (18103/18104), जिसे जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है, के जाड़े के मौसम में प्रस्तावित परिचालन बंद किए जाने के विरोध में सिक्ख संगत और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने आवाज बुलंद की है। बैठक में ट्रेन का परिचालन बंद नहीं करने तथा इसे नियमित रूप से जारी रखने की मांग की गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह ट्रेन जमशेदपुर को अमृतसर और पंजाब से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण रेल सेवा है। झारखंड के साथ-साथ बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों के हजारों यात्री इस ट्रेन के माध्यम से पंजाब की यात्रा करते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं, छात्र, श्रद्धालु और आम यात्री बड़ी संख्या में शामिल रहते हैं।

वक्ताओं ने कहा कि जाड़े के नाम पर ट्रेन का परिचालन बंद किए जाने से यात्रियों को वैकल्पिक रेल सेवाओं पर निर्भर होना पड़ेगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्राओं के साथ-साथ सामाजिक, पारिवारिक और अन्य आवश्यक यात्राओं के लिए भी यह रेल सेवा महत्वपूर्ण है।

सिक्ख संगत ने रेलवे प्रशासन, केंद्र सरकार, जमशेदपुर के सांसद-विधायकों तथा शहर की सभी सिक्ख संस्थाओं से ट्रेन का परिचालन बंद नहीं कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और धार्मिक-सामाजिक आवागमन को ध्यान में रखते हुए जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का परिचालन सुचारू रूप से जारी रखा जाना चाहिए।

बैठक में इस मांग को लेकर जमशेदपुर के नागरिकों से एकजुट होने की अपील भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों के हित में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा और रेल सेवा के अधिकार की रक्षा करना है।

बैठक में टिनप्लेट यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस के महासचिव गुरदीप सिंह कक्के, उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सी, गुरशरण सिंह, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अतुल गुप्ता, डीएन पांडे, गुरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, जसबीर सिंह पदरी, संजय मुखी, विश्वजीत चक्रवर्ती, राजबीर सिंह बिट्टू, सुभाष गांधी, गुरदीप सिंह सोहल, ज्योति मिश्रा, नवनीत मिश्रा, संतोष रजक, अनुभव तिवारी, रणजीत सिंह कल्लू, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर