WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : चौका में दो मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, नशे के कारोबार के खिलाफ एसपी ने किये कड़े तेवर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला एसपी के रिजर्व टास्क फोर्स ने एसपी को मिली गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे दो मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा बुधवार की शाम चौका थाना अंतर्गत है. साकोचा स्थित जंगल क्षेत्र में मिनी शराब फैक्ट्री में दलबल के साथ दबिश दी. जहां से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्प्रिट, अलग- अलग ब्रांड के रैपर, ढक्कन एवं शराब बनाने में प्रयोग हो रहे 16 बोरा डोडा भी बरामद किया है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : दिखावा क्यों, सोखी को प्रधान बना दें : भगवान सिंह

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बता दें कि एसपी मनीष टोप्पो का सख्त निर्देश है कि अवैध धंधेबाज या अन्य असमाजिक तत्व, सुधर जाएं अथवा इलाका छोड़ दें. साथ ही उन्होंने अपने थानेदारों को भी साफ चेतावनी दिया है कि यदि उनके इलाकों से अवैध धंधों की शिकायत मिलती है तो नपे जाएंगे. यही वजह है कि जिले का हर थानेदार इन दिनों क्षेत्र में अवैध धंधेबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा जिले में संचालित हो रहे अवैध स्क्रैप, बालू, लॉटरी के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रहीं है. सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो एवं उनके द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा नशा के विरुद्ध अभियान एवं सतत छापेमारी से महिला वर्ग में खुशी का माहौल है.

इधर लगातार बढ़ते पुलिसिया कार्रवाई से जिले के शराब माफ़ियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. कुछ तो बोरिया बिस्तर समेट दूसरे जिलों में पलायन करने की तैयारी में जुट गए हैं. आगे देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस का यह खौफ कबतक कायम रहता है. वैसे जिला पुलिस के इस बदले स्वरूप की सभी तरफ चर्चा हो रही है. उससे ज्यादा चर्चा जिले के एसपी की हो रही है.

बता दें कि इन दिनों मुख्यमंत्री एवं कई वरीय पदाधिकारी अलग-अलग जिलों में नशा मुक्ति हेतु बृहत स्तर पर अभियान चला रहे हैं.
इस दौरान सरायकेला- खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने आम लोगों से अपील की है कि गांजा, अफीम, चरस, शराब, गुटखा, सिगरेट, तंबाकू आदि नशा छोड़ें और अपने परिवार को बर्बाद होने से बचाएं. साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अफीम की खेती, खरीद-बिक्री करने वालें की सूचना पुलिस को देने की अपील भी की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर