Jamshedpur : बारीडीह गुरुद्वारा विवाद पर भगवान सिंह ने रखा पक्ष, कहा सोखी सविंधान मुताबिक बने हैं प्रधान

SHARE:

गलत बयानी कर समाज को गुमराह और बदनाम न करें: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान का चुनाव पर अपना पक्ष रखते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह का कहना है कि बारीडीह प्रधान का चयन उनकी जानकारी में सवैधानिक प्रक्रिया द्वारा हुआ है। शुक्रवार को प्रवास के दौरान बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि विरोधी सीजीपीसी अधिकारीयों पर गलतबयानी कर समाज को गुमराह और बदनाम न करें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष को मातृ शोक

प्रधान भगवान सिंह का कहना है कि बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह सोखी को प्रधान बनाने का फैसला न्यायसंगत तरीके से उनकी सहमति से ही हुआ है, कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्रधान नरेंद्रपाल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुखविंदर सिंह राजू और हरजिंदर सिंह ने फैसले को केवल अमली जामा पहनाया है, यह निर्णय केवल उनका ही नहीं बल्कि सबका संयुक्त फैसला है। इस पर विरोधियों द्वारा गलत बयानी और आरोप एक संजीदा मसला है। भगवान सिंह ने कहा सीजीपीसी निष्पक्ष धार्मिक संस्था है और उसने अपने सारे कार्य निष्पक्षता से ही किए हैं, सारी प्रक्रिया संविधान की सीमा में रहकर हुई है।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें