Deoghar Savan Utsav-2024 : राजकीय श्रावणी मेला, 2024 का उदघाटन मंत्री मिथलेश ठाकुर व दीपिका पांडेय सिंह ने संयुक्त रूप से किया

SHARE:

मुख्यमंत्री की अगुवाई में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का रखा जाएगा पूरा ख्याल- मंत्री

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड मिथलेश कुमार ठाकुर एवं माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता तथा आपदा प्रबंधन विभाग दीपिका पाण्डेय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से श्रावणी मेला, 2024 का शुभ उद्घाटन रविवार को किया गया। इस दौरान झारखण्ड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेला का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ कराने हेतु 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2024 का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Ranchi Divison : आरपीएफ हटिया ने दो लोगों को 19.40 लाख रूपये के गांजे के साथ किया गिरफ्तार

राज्य सरकार के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला के दौरान वीआईपी, वीवीआईपी एवं आउट ऑफ टर्न दर्शन पूर्णरूप से रहेगा बंदः उपायुक्त

इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड सरकार मिथिलेश ठाकुर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पावन व पवित्र श्रावणी मेला का शुभारंभ आज से हो रहा है। ऐसे में कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में बाबा नगरी देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सभी के लिए यह अवसर है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें। आइये कदम से कदम मिलाकर चलें और अपने पुनीत कर्तव्य का पालन करें। देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। वहीं सूचना है कि पिछले वर्ष की तुलना में अबकि दोगुना श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। ऐसे में सभी मिलकर मेले का सफलता से आयोजन करें, ताकि यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालु एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता तथा आपदा प्रबंधन विभाग दीपिका पाण्डेय सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावणी मेला राज्य ही नहीं देश मे एक विशिष्ठ पहचान रखती है। हम सबों का उद्देश्य है देवघर आने वाले कांवरियों की सुविधा और सरलता पूर्वक जलार्पण करवाया जाए, ताकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु एक सुखद अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें। आगे उन्होंने कहा कि कांवरियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें।

साथ ही मेला में तैनात अफसर और जवान इसका विशेष ख्याल रखें कि मेला में आने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आगे कार्यक्रम के दौरान विधायक नारायण दास ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले ये हम सभी की कामना है।

इसके अलावे कार्यक्रम की शुरूआत में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री विशाल सागर ने स्वागत भाषण के साथ सभी माननीय मंत्री, अतिथियों व देवतुल्य श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने स्वागत भाषण में उपायुक्त ने मेला में कृत प्रशासनिक एवं देवतुल्य श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का परिचय दिया। वहीं कार्यक्रम के अंत उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी थे उपस्थित

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे पर्यटन सचिव मनोज कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडूग, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर सागरी बराल, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलेश कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार विद्यार्थी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कर्मी आदि उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें