Jamshedpur : शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के जन्म दिवस पर 4 सितंबर को पटना साहब के गायघाट गुरुद्वारा से निकलेगा भव्य चेतना मार्च

SHARE:

ट्रस्ट में सरदार शैलेंद्र सिंह भगवान सिंह सुजीत सिंह मनजीत सिंह गिल नए पदाधिकारी बने

फतेह लाइव, डेस्क.

शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी की 363वां जन्मदिवस पर 4 सितंबर को भव्य चेतना मार्च (नगर कीर्तन) निकाले जाने को लेकर तखत श्री हरि मंदिर जी पटना साहब के प्रधान जगजोत सिंह सोही की अध्यक्षता में कार्यालय में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में श्री अमृतसर से आए हुए बाबा जीवन सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने भाग लिया। इस विशेष मौके पर तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहब बिल्डिंग निर्माण कमेटी के को-ऑर्डिनेटर एवं वर्तमान में झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, रंगरेटा महासभा के प्रधान मनजीत सिंह गिल, टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलवंत सिंह, जगतार सिंह भी उपस्थित हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : क्राइम कंट्रोल मानवाधिकार संघ कोल्हन प्रमंडल के अध्यक्ष बने सुनील गुप्ता

सर्वप्रथम बाबा जीवन सिंह ट्रस्ट द्वारा पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, अमरजीत सिंह शम्मी, पूर्व प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव सरजेंद्र सिंह आदि को कृपाण एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। बैठक में तय हुआ कि 4 सितंबर को दोपहर एक बजे गुरुद्वारा गायघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु महाराज की सवारी पालकी साहब के साथ चेतना मार्च निकाला जाएगा, जो सिटी कोर्ट पश्चिम दरवाजा, गुढ़ाता, ख्वाजाकला, मच्छरघंटा मेन रोड, होते हुए शाम 7 बजे तख्त साहेब पटना में पहुंच कर समाप्त होगी। इसके बाद शाम 7 से 8 बजे तक आतिशबाजी का भी इंतजाम किया गया है।

बैठक में चेतना मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहब के अधीक्षक दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह पटेल, हरजीत सिंह आदि को चेतना मार्च की बेहतर तरीके से निकालने के लिए प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर बाबा जीवन सिंह ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार जसवंत सिंह ने प्रबंधक कमेटी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

इस मौके पर चेयरमैन जसवंत सिंह ने चेतना मार्च को बेहतर तरीके से निकाले जाने के लिए बाबा जीवन सिंह ट्रस्ट मे झारखंड गुरुद्वारा प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह को वाइस चेयरमैन एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर के प्रधान भगवान सिंह को मुख्य सलाहकार, टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर को सलाहकार एवं रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल को नेशनल मुख्य को-ऑर्डिनेटर बनाए जाने की घोषणा की. इस मौके पर तख्त श्री हरि मंदिर जी के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी सरदार बलदेव सिंह को बाबा जीवन सिंह ट्रस्ट द्वारा कृपाण एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. बैठक संपन्न होने के बाद पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह द्वारा सरदार शैलेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, मनजीत सिंह गिल, कुलवंत सिंह, जगतार सिंह को सरोपा देकर गुरु महाराज का आशीर्वाद दिया गया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें