WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उपायुक्त ने की कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक

SHARE:

कैदियों द्वारा तैयार सामग्रियों, स्टेशनरी आदि की क्रय कर सरकारी कार्यालयों में किया जाएगा उपयोग

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में घाघीडीह, साक्ची, घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति आदि की आवश्यक मरम्मति एवं जीर्णोद्धार आदि कार्य की समीक्षा की गई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : 23वीं शहादत पर शहीद संतोष कुंकल को विधायक मंगल कालिंदी ने दी श्रद्धांजलि

इसके अलावे कैदियों के लिए नये कारा निर्माण के लिए भूमि चयन करने का निदेश दिया गया। घाघीडीह कारा में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी को नव निर्मित जल मीनार से जोड़ने का निदेश दिया गया। साथ ही कारा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निदेश दिया गया। बिजली की समस्या का स्थाई समाधान के लिए जेरेडा को सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया। स्टेशनरी प्रिंटेड सामग्रीयों की खरीद सरकारी कार्यालयों में कराने का निदेश दिया गया।

कैदियों, आवासीय विद्यालय के बच्चों के बीच ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाओं को बढ़ावा दें

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4G, 5G जैमर लगाने, आवश्यकतानुसार वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देशा दिया गया। सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर जेल के औचक निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में कैदियों के लिए पेंटिंग (सोहराई) प्रशिक्षण व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने पर विचार किया गया। रेलवे स्टेशन एरिया में अस्थाई कोर्ट का प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया। सीएसआर के द्वारा घाटशिला कारा में एम्बुलेंस सेवा देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी जिसका संचालन कारा प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।

उत्पाद विभाग को बार, दुकान, डीलरों की जांच, नकली शराब कारोबारी पर रेड, उनके विरूद्ध की गई शिकायतों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिले में सभी बार की समय सारणी के नियम एवं कायदों की जांच करने का निदेश दिया गया। बार संचालकों का वन टाईम्स लाईसेंस की जांच करने का भी निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, एसपी सिटी ऋषभ गर्ग, जेल अधीक्षक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, उत्पाद विभाग के प्रभारी पदाधिकारी डेविड बलिहार, एसडीओ धालभूम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर