Jamshedpur : उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्यान्न गोदामों का किया गया औचक जांच, सुबह-सुबह गोदाम पहुंचे जांच अधिकारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार राज्य खाद्य निगम के गोदामों की आज औचक जांच की गई। सुबह 6 बजे से ही प्रतिनियुक्त जांच अधिकारी सीओ गुडाबांदा, सीओ चाकुलिया, बोडीओ बोड़ाम, सीओ बहरागोड़ा, सीओ पटमदा, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, सीओ जमशेदपुर सदर, बीडीओ पटमदा, बीडीओ मुसाबनी, बीडीओ डुमरिया ने गोदामों का औचक निरीक्षण कर भंडारित खद्यान्नों एवं अन्य सामग्रियों का भौतिक सत्यापन किया।

पदाधिकारियों के द्वारा गोदाम में भंडारित चावल, गेहू, चीनी, नमक, चना दाल आदि सामग्रियों के भंडारण एवं स्टॉक पंजी का मिलान किया गया। साथ हीं अधिकारियों के द्वारा गोदामों में भंडारित सामग्रियों के रख-रखाव, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था सहित गोदामों की स्थिति के बारे में जांच कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : 23वीं शहादत पर शहीद संतोष कुंकल को विधायक मंगल कालिंदी ने दी श्रद्धांजलि

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार गोदामों के जांच हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी, एलआरडीसी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। कार्यपालक दण्डाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को साकची गोदाम, कार्यपालक दण्डाधिकारी, धालभूम को करनडीह, कार्यपालक दण्डाधिकारी, घाटशिला को गुड़ाबान्दा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को बर्मामाईन्स, पटमदा, बोड़ाम, डुमरिया, मुसाबनी, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा गोदाम को संबंधित बीडीओ को जांच करने की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि पोटका एवं धालभूमगढ़ गोदाम की जांच संबंधित अंचल अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें