WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi Big News : बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के जेलर फिर निलंबित, अंदर पढ़ें कारण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड की राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर मो. मुस्तकीम अंसारी को निलंबित कर दिया गया है. मुस्तकीम अंसारी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी, जिसके बाद गृह एवं कारा विभाग की तरफ से ये कार्रवाई की गयी है. जानकारी के मुताबिक कार्य में लापरवाही और बिना सूचना के गायब रहने की शिकायत के बाद आईजी सुदर्शन मंडल ने ये कार्रवाई की है.

यह भी पढ़े : Dhanbad : बीआईटी सिंदरी में बी.टेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नमांकन शुरू, 52 ने लिया एडमिशन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इससे पहले मुस्तकीम अंसारी धनबाद के जेल में जेलर थे. जहां धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. रांची के जेलर मो. मुस्तकीम अंसारी विभाग को बिना कोई नोटिस दिए पंद्रह से बीस दिनों तक ड्यूटी से गायब थे. मुस्तकीम के निलंबन के बाद सहायक जेलर देवनाथ राम को जेलर का प्रभार सौंप दिया गया है. जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि कर्तव्य से बगैर सूचना गायब रहने के आरोप में जेलर को निलंबित किया गया है.

कुछ महीने पहले ही निलंबन मुक्त होने के बाद उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर बनाया गया था. जेलर मुस्तकीम अंसारी के निलंबन को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है. सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों के द्वारा यह भी बात सामने आ रही है कि केंद्रीय एजेंसी के द्वारा जेल से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मांगे गए थे. उन्हीं साक्ष्यों को उपलब्ध कराने के कारण जेलर पर कार्रवाई हुई है. हालांकि विभाग की तरफ से इस पर किसी तरह कोई जानकारी नहीं मिल पायी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर