WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : साउथ बिहार एक्सप्रेस का आरा स्टेशन जाने का ये होगा समय, अंदर पढ़ें रेलवे की एक और खबर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दुर्ग से टाटानगर होकर आरा आने वाली ट्रेन संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का आरा में पहुंचने का समय बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन सुबह 9.30 मिनट में आरा पहुंचेगी, जबकि पहले इस ट्रेन का आरा पहुंचने का समय सुबह 9 बजे था। यह नया समय एक अगस्त से प्रणाम प्रभावी होगा। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है। वैसे दुर्ग से आरा के पहले तक के स्टेशन के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े : Ranchi Big News : बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के जेलर फिर निलंबित, अंदर पढ़ें कारण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

46 गाड़ियों में लगाए गए सामान्य श्रेणी के 92 कोच
सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलवे ने लंबी दूरी की 46 विभिन्न महत्वपूर्ण गाड़ियों में कोचों की संख्या में विस्तार करते हुए इन गाड़ियों में 92 नए कोच लगाए गए हैं, जो सामान्य श्रेणी के हैं। कोचों की संख्या में वृद्धि के लिए 22 दूसरी गाड़ियों को भी चिन्हित किया गया है और उनमें सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने की योजना बनाई गई है। इससे सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।

जिन गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया गया है उनमें 15634/15633 गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस, 15631/15632 गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस,15630/15629 सिलघाट टाउन ताम्बरम नागौन एक्सप्रेस, 15647/15648 गुवाहाटी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 15651/15652 गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस , 15653/15654 गुवाहाटी जम्मू तवी एक्सप्रेस, 15636/15635 गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस, 12510/12509 गुवाहाटी बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 15909/15910 डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 20415/20416 वाराणसी इंदौर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 20413/20414 काशी महाकाल वाराणसी इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस , 13351/13352 धनबाद अलप्पुषा़ एक्सप्रेस, 14119/14120 काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस, 12976/12975 जयपुर मैसूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 17421/17422 तिरुपति कोल्लम एक्सप्रेस, 12703/12704 हावड़ा सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस,12253/12254 बेंगलुरु भागलपुर एक्सप्रेस, 16527/16528 यशवंतपुर कन्नूर एक्सप्रेस, 16209/16210 अजमेर मैसूर एक्सप्रेस,12703/12704 हावड़ा सिकंदराबाद एक्सप्रेस,16236/16235 मैसूर तूतीकोरिन एक्सप्रेस,16507/16508 जोधपुर बेंगलुरु एक्सप्रेस, 20653/20654 केसर बेंगलुरु सिटी बेलगामी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 17311/17312 चेन्नई सेंट्रल हुबली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12253/12254 बेंगलुरु भागलपुर अंग एक्सप्रेस,16559/16590 बैंगलोर सिटी सांगली रानी चेन्नम्मा एक्सप्रेस, 09817/09818 कोटा जंक्शन दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,19813/19814 कोटा सिरसा एक्सप्रेस, 12972/12971 भावनगर बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 19217/19218 वेरावल जंक्शन मुंबई बांद्रा वेरावल जंक्शन सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस, 22956/22955 मुंबई बांद्रा- भुज कच्छ सुपरफास्ट एक्सप्रेस,20908/20907 भुज दादर सायाजी नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 11301/11302 मुंबई बेंगलुरु उदयन एक्सप्रेस, 12111/12112 मुंबई अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12139/12140 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। इन सभी गाड़ियों में लगाए गए इन अतिरिक्त कोच से आम लोगों को यात्रा में काफी राहत मिलेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर