WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जम्मू कश्मीर में सैल्यूट तिरंगा की ओर होने वाले तिरंगा यात्रा के लिए गृह राज्यमंत्री से मिले, सहयोग का मिला आश्वासन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जम्मू कश्मीर में होने वाली तिरंगा यात्रा के संबंध में बुधवार को गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर युवा भाजपा सेवक एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा नवीन कुमार ने गृह राज्यमंत्री से मिलकर एक अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों और इसके महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Ranchi : लोबिन और जेपी की सदस्यता रद्द, सहानूभूति लहर शुरू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है। इस यात्रा के माध्यम से जम्मू कश्मीर के लोगों में देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर नवीन कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल तिरंगा यात्रा आयोजित करना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं को देशप्रेम की भावना से जोड़ना है।”

गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय जी ने तिरंगा यात्रा की योजना और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली और सभी आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “तिरंगा यात्रा एक महान पहल है जो न केवल जम्मू कश्मीर बल्कि पूरे देश में राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करेगी। हम इसके लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।” उन्होंने यात्रा को सफल बनाने की शुभकामनाएं दी और सुरक्षा के लिए पूर्ण आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान सुरक्षा, आयोजन की व्यवस्था, और यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई। इस यात्रा के माध्यम से जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व को बढ़ावा दिया जाएगा।

नवीन कुमार ने गृह राज्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर नागरिक के दिल में देशप्रेम की लौ जलाना है। हमें खुशी है कि सरकार ने इस पहल का समर्थन किया है और हमें पूर्ण विश्वास है कि यह यात्रा ऐतिहासिक साबित होगी।” इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे जिन्होंने तिरंगा यात्रा की तैयारियों में अपने योगदान का संकल्प लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर