WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New Delhi/Jamshedpur : एनएच- 33 के बहरागोड़ा में सर्विस रोड ही करती है मेन सड़क का काम, सांसद ने उठाया मामला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सांसद बिद्युत वरण महतो शुक्रवार को नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए एनएच का मामला उठाया। सांसद महतो ने राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के संबंध में कहा कि यह मेरे संसदीय क्षेत्र जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड से गुजरता है और बहरागोड़ा प्रखंड के कालियाडिंगा चौक के दोनों छोर पर सर्विस रोड ही मेन रोड का काम करता है और यह ओडिशा, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल का त्रिवेणी संगम है जो काफी जर्जर अवस्था में है। यातायात के दृष्टिकोण से यह सड़क यात्रा करने लायक नहीं है। इस पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं और चौक के आस-पास जलभराव की समस्या भी बनी रहती है। इस स्थान पर दोनों छोर से 2-2 किलोमीटर PCC सड़क का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके कारण जलभराव की समस्या और सड़क हादसे होने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है।

इसी प्रकार NH-33 में ओम होटल वाले मोड़ के पास इस सड़क के एक ओर बस स्टैंड है एवं दूसरी ओर मेन मार्केट है। सांसद महतो ने कहा इस एरिया में जनता को सड़क पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस सड़क पर बस स्टैंड एवं ओम होटल के सामने एक ओवेरब्रिज का निर्माण हो जाने से यहाँ ट्रैफिक जाम की समस्या का निवारण हो सकेगा एवं जनता को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के घाटशिला अंतर्गत फूलडुंगरी में एक अंडरपास का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र में रोड ट्रैफिक जाम की समस्या का निवारण हो सकेगा। सांसद महतो ने कि मेरा आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से अनुरोध है की उपरोक्त समस्याओं को संज्ञान में ले और इनका जल्द से जल्द निवारण करें।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर