WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bhojpuri Cinema : वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर में देखिए तीन खूबसूरत महिलाओं के साथ यश कुमार की धमाकेदार फिल्म “एक रजाई तीन लुगाई 2”

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता यश कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म “एक रजाई तीन लुगाई 2” का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 27 जुलाई होगा. इसकी जानकारी खुद यश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि फिल्म “एक रजाई तीन लुगाई” के पहले भाग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसके बाद इसका दूसरा भाग लेकर हम तैयार हैं. और इस फिल्म को दर्शक आगामी 27 जुलाई, शनिवार को संध्या 6 बजे से भोजपुरी के नंबर 1 चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल प्ले एप पर अपने परिवार के साथ देख सकेंगे.

यह भी पढ़े : New Delhi/Jamshedpur : एनएच- 33 के बहरागोड़ा में सर्विस रोड ही करती है मेन सड़क का काम, सांसद ने उठाया मामला

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस फिल्म में यश कुमार के साथ तीन खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री रक्षा गुप्ता, संजना पांडेय और शालू सिंह की धमाकेदार केमेस्ट्री देखने को मिलेगी. यह फिल्म लखनऊ के खूबसूरत लोकेशंस पर शूट की गयी है, जिसके निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं.

फिल्म “एक रजाई तीन लुगाई 2” को लेकर दर्शकों में उत्साह चरम पर है, और इसके प्रीमियर की तैयारी जोरों पर है. यश कुमार की यह फिल्म रोमांस, ड्रामा और हंसी-ठहाकों से भरपूर है, जो दर्शकों को अपने आनंदपूर्ण अनुभव से मंत्रमुग्ध कर देगी. यह प्रीमियर दर्शकों को एक अनूठा सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यश कुमार की शानदार परफॉर्मेंस और फिल्म की आकर्षक कहानी को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा.

“एक रजाई तीन लुगाई 2” की कहानी एक मजेदार और रोमांचक प्लॉट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ रोमांस और ड्रामा का भरपूर मजा भी देती है. यश कुमार की इस फिल्म के प्रति दर्शकों की भारी अपेक्षाएं हैं और यह फिल्म निश्चित रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने वाली है. दर्शकों को भी इस फिल्म के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि रामा प्रसाद प्रोडक्शन एवं चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनने वाली फिल्म ‘एक रजाई तीन लुगाई 2’ में यश कुमार, रक्षा गुप्ता, संजना पांडेय,शालू सिंह,सुबोध सेठ,बालेश्वर सिंह,महेश आचार्या और रोहित सिंह मटरू मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता हैं. निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. लेखक अरविंद तिवारी और छायांकन समीर जहांगीर का है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर