Ranchi : शरद चंद्र पवार की पार्टी एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव बोले झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जल्द करेंगे घोषणा, प्रदेश युवा महासचिव का भी बयान पढ़ें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एनसीपी (शरद चंद्र पवार) की झारखंड राज्य कार्यकारिणी की बैठक राँची में झारखंड विधानसभा सभागार में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव राजीव झा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता डॉ पवन पाण्डेय उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव झा ने कहा कि हम अपने संगठन के सक्रिय साथियों से मिलने आए हैं। सबकी भावना से अवगत होकर आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए सर्वप्रथम हमलोग चुनाव लड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र को चिन्हित कर प्रत्याशियों की अविलंब घोषणा करेंगे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : रंगरेटा महासभा ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत, चेतना मार्च में संगत का स्वागत करने का दिया आश्वासन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हम झारखंड में किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगें। पहले भी हम झारखंड में विधानसभा चुनाव स्वंतंत्रत रूप से लड़ते आए हैं। इस बार भी झारखंड में हम विधानसभा चुनाव स्वंतंत्रत रूप से ही लड़ेंगे। डॉ पवन पाण्डेय ने कहा कि झारखंड में पार्टी 50- 55 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। जल्द ही चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा। कुछ लोगों ने झारखंड में पार्टी को समाप्त करने के लिए बड़ी साजिश रची थी, लेकिन वह असफल रहे। पार्टी से कुछ नेता दूसरी पार्टी में गए हैं,लेकिन कार्यकर्ता और समर्थक यहीं हैं, वे कहीं नहीं गए हैं।

इसका ताजा उदाहरण है महाराष्ट्र में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे। हमारी कोशिश होगी कि हम झारखंड विधानसभा चुनाव में एक नई ताकत बनकर उभरें, जिसके बिना झारखंड में सरकार गठन करना असंभव हो जाए। कार्यक्रम में अमर ठाकुर, ज्ञानेन्द्र झा, दिनेश गोराई, बबलू कालिंदी, सन्नी भुईयाॅ,जितेन्द्र मिश्रा, तेजपाल सिंह, श्याम सिंह, अनवर खान, मोहम्मद रिजवान, नागा यादव, ललित ढींगरा, मिन्टू प्रसाद, सैयद अली सहित झारखंड के सभी जिलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें