WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी करेंगे जलार्पण

SHARE:

सोमवार को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से सुल्तानगंज के गंगाजल को लेकर सूर्यधाम शिवालय में भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे हजारों शिवभक्त

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा की ओर से पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को आयोजित होने वाले सामूहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जलाभिषेक यात्रा की सफलता एवं भव्यता के लिए सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक रामबाबू तिवारी, सह संयोजक राकेश सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं सदस्यगण पूरी तन्मयता से जुटे हैं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगे लाइटों के साथ फूलों से सजाया गया है। मंदिर के आसपास एवं मंदिर मार्ग के विभिन्न रूट में केसरिया ध्वज एवं रंग बिरंगी लाइटों की विधुत सज्जा की गई है। जलाभिषेक यात्रा के लिए सोमवार को प्रातः 7 बजे से श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे जहां भोजपुर कॉलोनी छठ घाट पर सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल को 11 सदस्यीय पंडितों के समूह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक का संकल्प कराया जाएगा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त, नदियां उफान पर

इसके पश्चात, हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। जलाभिषेक यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के संग शहर के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी के साथ पुष्पवर्षा की तैयारी की गई है। यात्रा में जमशेदपुर कलाकारों के साथ बाहर के कलाकार संगीतमय झांकी की प्रस्तुति से मौहाल भक्तिमय बनाएंगे। यात्रा में घोड़ा एवं हाथों में विशाल केसरिया ध्वज लिए युवाओं का समूह यात्रा के सबसे आगे रहेंगे। वहीं, सुरक्षा के पहलू पर सूर्य मंदिर समिति की ओर से यात्रा में 2 एम्बुलेंस के साथ 5 जगहों पर आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैनात की गई है।

अरघा से रहेगी जलार्पण की व्यवस्था: सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ और व्रतधारी श्रद्धालुओं के सहूलियत हेतु बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की तैयारी की गई है। पूरे रास्ते में यातायात नियंत्रण करने और सूर्य मंदिर में सहयोग हेतु 200 से अधिक सूर्य धाम सेवक सक्रिय रहेंगे। यात्रा में अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया है। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में स्वच्छ एवं निर्मल जल के छिड़काव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही भक्तगण शंख मैदान में स्थापित द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप के दर्शन भी करेंगे।

सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद की व्यवस्था: जलार्पण के पश्चात सोन मंडप परिसर में महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। यहां प्रसाद वितरण के 20 काउंटर एवं पानी के 15 काउंटर लगाए गए हैं। प्रसाद वितरण में मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहेंगे। वहीं, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थान बनाकर बेरिकेडिंग की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने बताया कि सूर्य मंदिर समिति के द्वारा जलाभिषेक यात्रा की सफलता एवं श्रद्धालुओं की सहूलियत हेतु विभिन्न पहलुओं पर कार्य किया गया है। आयोजन की सफलता में गठित की गयी उप-समिति के सदस्यगण तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। वहीं, सूर्य मंदिर समिति ने जलाभिषेक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर