Jamshedpur : बिरसा महिला समिति एवं वूशु प्लेयर्स ट्रेनिंग सेंटर के 70 बच्चों ने जूलॉजिकल पार्क का किया भ्रमण

SHARE:

नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से जीव जंतु के बारे में करीब से प्राप्त की जानकारियां

जमशेदपुर।

वूशु प्लेयर्स ट्रेनिंग सेंटर बालिगुमा, मानगो क्लब में जिस प्रकार गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. उसी प्रकार, बिरसा नगर के गरीब बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा प्रदान करने में बिरसा महिला समिति अहम भूमिका निभा रही है. रविवार को दोनों संस्था के लगभग 70 बच्चों को जीव- जंतु के बारे में अहम जानकारी देने और पर्यावरण को बेहतर रूप से जानने के लिए सभी बच्चों को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाडंगी के द्वारा निःशुल्क टाटा जू में भ्रमण कराया गया. इन सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निशुल्क खेल में भी बेहतर दिशा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और इन सभी बच्चों को यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि जीवन में जीव जंतु और पर्यावरण हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हमें जीव-जंतु एवं पर्यावरण का हमेशा संरक्षण करना चाहिए क्योंकि जीव जंतु के जीवित रहने से ही हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकता है. बच्चों ने टाटा जू के म्यूजियम से कई सारे जीव जंतु के अवशेषों को स्पर्श कर नए अनुभव को पाया. इस दौरान बच्चों ने टाटा जू में कार्यरत डॉक्टर सीमा रानी के द्वारा कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की. भ्रमण के दौरान बच्चों ने कई पशु-पक्षियों को सामने से देख कर उनके बारे में जाना. इस मौके पर विजय सोए, नीरज गोप, सुलोचना देवी मुंडा, रिशु केसरी, तहसीन हाशमी व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें