WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur :सदर प्रखंड के छोटा गोविंदपुर पंचायत में लगा उपायुक्त का साप्ताहिक जनता दरबार, समस्या लेकर उमड़ा जन सैलाब

SHARE:

जुगसलाई विधायक, जिप अध्यक्ष, जिप उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हुए शामिल

जमशेदपुर।

सदर प्रखंड के छोटा गोविंदपुर पंचायत स्थित विग स्कूल परिसर में आयोजित उपायुक्त के साप्ताहिक जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शामिल होकर उपायुक्त विजया जाधव एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्यायें रखी और उनका समाधान पाया. इस मौके पर जिप सदस्य तथा अन्य पंचायत प्रतिनधियों ने उपायुक्त को गोविंदपुर क्षेत्र की समस्याओं से संबंधी एक समेकित ज्ञापन सौंपा. पंचायत प्रतिनधियों ने ठोस कचरा प्रबंधन की दिशा में यथोचित कार्रवाई की मांग रखी. कहा कि इस क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियां स्थापित हैं. उनसे वार्ता कर जेएनएसी के माध्यम से इस दिशा में कार्य कराया जाए.

Gambhir Car Associate Motion Ads

आमजनों की समस्याओं से अवगत हुईं उपायुक्त, 18 विभागों ने लगाया स्टॉल, सरकार के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

स्थानीय लोग भी कचरा उठाव के लिए न्यूनतम दर के भुगतान को तैयार हैं. बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को शुरू कराने, पेयजल सप्लाई में गंदे पानी की सप्लाई तथा पाइप लिकेज से पानी की बर्बादी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. मौके पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता को सर्वे कराकर घर-घर पेयजल कनेक्शन देने, पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए. आवास बोर्ड के क्वार्टर में सिवरेज व ड्रेनेज सिस्टम के ध्वस्त होने, आरओबी के निर्माण कार्य में हो रही देरी, बड़ी संख्या में भारी वाहनों के सड़कों पर अवैध पार्किंग को रोकने के लिए ट्रांसपोर्ट पार्क की मांग, दो पंचायतों में पंचायत भवन व एक स्थान पर आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं होने, एलिवेटेड कॉरिडोर समेत क्षेत्र की अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. पंचयात भवन एवं आंगनबाड़ी निर्माण को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि इस दिशा में प्रशासनिक पहल जारी है. अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर भी यथोचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया.

पेंशन, राशन, आवास, पेयजल आदि की समसाया नहीं रहे, सुनिश्चित करें अधिकारी: उपायुक्त

जनता दरबार में आए लोगों ने उपायुक्त से मिलकर बारी-बारी से अपनी समस्याओं को रखा. संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया. कुछ लोगों ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण, भू-माफियाओं की शिकायत, पेंशन, राशन कटौती को लेकर डीलर की शिकायत, निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग तथा अन्य जनसमस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. इस दौरान फायलेरिया रोग से पीड़ित 5 लोगों को एमएमडीपी किट, बुजुर्ग को बैसाखी, श्रवण यंत्र, 5 लोगों को पेंशन स्वीकृति पत्र, JSLPS की 6 स्वयं सहायता समूह को 3-3 लाख रू. के क्रेडिट लिंकेज का चेक वितरित किया गया.

जनता दरबार में 135 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया. आयुष्मान के 70 आवेदन आए, मनरेगा के 07, पेंशन के 94, राशन कार्ड संबंधी 16, बैक खाता के 3, अंचल कार्यालय को 10 आवेदन, महिला बाल विकास के स्टॉल पर 23 आवेदन, वोटर कार्ड के 32, बिजली समस्या के 18 आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर पशुपालन विभाग द्वारा 35 लाभुकों के बीच औषधि वितरण किया गया तथा योजनाओं की जानकारी दी गई. 100 यूनिट मुफ्त बिजली, बिजली बिल माफी, केसीसी का लाभ लेने, सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना तथा सरकार के अन्य विकास एवं जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनसाधारण से लाभ लेने की अपील की गई. साथ ही उपायुक्त द्वारा विद्युत विभागीय पदाधिकारी को विद्युत समस्यायों के समाधान हेतु तीन दिवसीय कैम्प लगाने का निदेश दिया गया.

विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी ने कहा कि जनता दरबार का आयोजन प्रशासन की अच्छी पहल है. जहां एक छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान करते हैं. उन्होने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान को लेकर काफी संवेदनशील है. जनहित में कई योजनाएं चलाई जा रही है लोग इसका लाभ लें. स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण के लिए सावित्रीबाईफुले जैसी योजना समेत मनरेगा, पंचायत राज्य की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य किया जा रहा है.

उपायुक्त विजया जाधव  ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर आयोजित इस जनता दरबार में कई समस्याओं से अवगत हुई. प्रमुख समस्याओं में कचरा का निस्तारण व पानी की समस्या लोगों ने रखी. शहर से सटा हुआ क्षेत्र है लेकिन म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन नहीं होने के कारण कचरा का उठाव एवं साफ-सफाई एक बड़ी समस्या बनी हुई है. कंपनी क्षेत्र होने के बावजूद सीएसआर एक्टिविटी नहीं होने से रास्तों की हालत जर्जर है. पेयजल समस्या के समाधान को लेकर एसडीओ को बैठक कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि अभय चौबे, प्रखंड प्रमुख, जिप सदस्य परितोष सिंह, सभी पंचयातों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद तथा पदाधिकारियों में एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, डीएसओ राजीव रंजन, डीपीआरओ (जनसंपर्क) रोहित कुमार, ए.डी.एस.एस नेहा संजना खलखो समेत अन्य विभागीय तथा बीडीओ प्रवीण कुमार, सीओ अमित श्रीवास्तव व प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर