Jamshedpur : सिख विजडम अकादमी ने किया शिक्षकों का सम्मान, शिक्षक वह आधार स्तंभ हैं, जो एक सशक्त समाज की नींव रखते हैं: अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अधीन संचालित सिख विजडम अकादमी द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान किया। गुरुवार देर शाम को साकची स्थित कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में युवा समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि अमरप्रीत सिंह काले ने अपने सम्बोधन में कहा, शिक्षक वह आधार स्तंभ हैं, जो एक सशक्त समाज की नींव रखते हैं। उनका स्थान समाज में सर्वोच्च है, और उनकी महत्ता ईश्वर के समान मानी जाती है। शिक्षक अपने ज्ञान और मार्गदर्शन से पीढ़ियों को गढ़ते हैं, जो देश की प्रगति और समृद्धि के आधार होते हैं।

यह भी पढ़े : Potka : जुड़ी एवं तेतला पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर अकादमी की ओर से शिक्षकों की समर्पण और उनके योगदान की सराहना की गई, और उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए। समारोह में अकादमी के सदस्य, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, और शिक्षक उपस्थित थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों और समर्पण की सराहना की। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षकों के महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी मेहनत और लगन को सराहा।

अकादमी द्वारा सम्मानित किये जाने पर शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की। कार्यक्रम का मंच संचालन परविंदर सिंह सोहल ने किया जबकि स्वागत भाषण कुलविंदर सिंह पन्नू ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन मनप्रीत कौर ने किया। इस अवसर पर मनजीत कौर, मिताली रॉय चौधरी, सिमरन कौर, कवलजीत कौर, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, चंचल सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, अर्जुन सिंह वालिया, रविन्द्र सिंह, हरविंदर सिंह मांगट, सुखदेव सिंह , प्रीतपाल सिंह, मुरली मनोहर, नयन मोदक, गौरंगो महतो, मनप्रीत कौर, हरनिस कौर, जगनजोत कौर एवम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें