WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : टाटा-बरहमपुर वंदे भारत का 130 किमी की रफ्तार से ट्रायल हुआ सफल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर से चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। रविवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार टाटा-बरहमपुर वंदे भारत का सफल ट्रायल किया गया। यह ट्रायल 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा नेता दिनेश कुमार शहर के विभिन्न गणेश पूजा पंडालों के पूजन में हुए शामिल

Gambhir Car Associate Motion Ads

बता दें कि टाटा-बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन सुबह 5:20 बजे टाटानगर से खुलेगी और दोपहर 2:30 बजे बरहमपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन दोपहर 3:00 बजे बरहमपुर से खुलेगी और रात 11:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी। सारे स्टॉपेज पर यह ट्रेन दो-दो मिनट रुकेगी। रविवार को भी चाईबासा सहित सभी रेलवे स्टेशनों में 2 मिनट के लिए ट्रेन को स्टॉपेज किया गया था।

टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत के मेंटेनेंस के लिए यार्ड भी बनाया गया है। इसके लिए एक्सपर्ट की टीम और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है, जो इसकी देखरेख करेंगे। ट्रायल होने के बाद अब तैयारी 15 सितंबर के शुभारंभ की हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर से चार वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। वे टाटानगर से पटना और टाटा-बरहमपुर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही देवघर से वाराणसी और दुमका से रांची वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस बीच, टाटा-पटना और टाटा-बरहमपुर वंदे भारत की समय सारणी भी लगभग तय हो गई है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर