WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Kharsawan : जोरडीहा में जेएसएलपीएस की आजीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा आयोजित

SHARE:

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : गागराई

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

खरसावां के जोरडीहा में जेएसएलपीएस की आजीविका महिला संकुल स्तरीय स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रुप से समिति का वार्षिक प्रतिवेदन व लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रुप रेखा भी तय किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य के विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी हर हाल में जरूरी है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur Jugsalai Mla Mangal Kalindi : देवघर, पलासबनी और गौरडीह में सरकार आपके द्वार में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी, कहा गांव और टोला जाकर ग्रामीणों को उनके हक-और अधिकार से जोड़ रही है हेमंत सरकार

यही वजह है कि हमारी सरकार आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को पलाश ब्रांड से जोड़कर उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं की ब्रांडिंग ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिये हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागिदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने की दिशा में लगातार योजनाएं लागू कर लाभान्वित करने का काम कर रही है।

महिलायें सशक्त होंगी, तो समाज और देश आगे बढ़ेगा। गागराई ने कहा महिलाएं अगर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हों, तो वह अपने परिवार, समाज, प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर ले जा सकती हैं। मौके पर मुख्य रुप से बासंती गागराई, मुखिया सोनामुनी पुरती,पूर्व मुखिया मीना माझी,मांगीलाल पुरती,उप मुखिया दीपक हेंब्रम,बीस सूत्री अजय सामड़,अनूप सिंहदेव,सानगी हेंब्रम, रानी बानरा,बिदामुनी तापे,नामसी मुंडा,मीनारी बोदरा आदि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर