WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं पीएम नरेंद्र मोदी, अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबंधा मंडल के कार्यकर्ताओं को पीएम की सभा और रोड शो की सफलता के लिए दिया मंत्र

SHARE:

संगठन की मजबूती और सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में गुरुवार को जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत घोड़ाबंधा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष दीपक पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना था। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के लोकप्रिय नेता अर्जुन मुंडा और प्रभारी जिला महामंत्री अनिल मोदी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटने का संकल्प लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का डिमना चौक पर हुआ भव्य स्वागत, कहा- जनता का उत्साह और भाजपा के पक्ष में समर्थन संकेत है कि झारखंड में भाजपा की सरकार आ रही है

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और उनके हर कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस प्रकार हम होली और दिवाली का जश्न मनाते हैं, उसी प्रकार मोदी जी की सभा को भी उत्सव के रूप में मनाएं। मंडल के कार्यकर्ता, युवा, महिला और समाज के सभी वर्ग के लोग इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे ऐतिहासिक बनाने का काम करें।

मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और सक्रियता बढ़ाने की सलाह देते हुए कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए संवाद और संपर्क अति आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता से अधिक से अधिक संवाद कर उन्हें सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

बैठक में जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी अनिल मोदी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घोड़ाबंधा से हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल हों। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दें और सभा में आने का अनुरोध करें।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री नीरज शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मंडल मंत्री गुणाधर गोप ने दिया। बैठक में प्रमुख रूप से मीरा मुंडा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, अनिल श्रीवास्तव, आशीष पाल, हरदीप सिंह, अनूप महतो, रूपेश सिंह, दीपक महतो, पोलेंदर मुंडा, बिनोद प्रसाद, कृष्ण बारी, पूजा गोराई, सुसीला सरदार, सुजीत कोर, बसंती देवी, गीता पात्रो सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर