WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शैक्षणिक संस्थान सीपी समिति ने जैक बोर्ड के मैट्रिक में उत्कृष्ट अंक पाने वाले 30 बच्चों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा

SHARE:

जमशेदपुर।

शैक्षणिक संस्थान सीपी समिति केबुल बस्ती के द्वारा जैक बोर्ड के मैट्रिक में अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सोमवार को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया. केबुल बस्ती, टुईलाडूंगरी, केबुलटाउन, गाड़ाबासा, बजरंग नगर एवं आस पास के 30 बच्चों को इस सम्मान से विभूषित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध लेखक अंशुमान भगत, संस्थान के अध्यक्ष दिनेश कुमार, संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल और अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंशुमान भगत ने कहा कि मैट्रिक शिक्षा का आधार स्तंभ है. यहां अच्छे अंक प्राप्त करने से आपके भविष्य का स्वर्णिम राह आरंभ हो जाता है. वर्तमान परिवेश प्रतिस्पर्धा का है. अब बच्चे 99.9% तक अंक ले कर आते हैं, इसलिए आपने आप को प्रतिस्पर्धा में बनाए रखने के लिए घर और विधालय के वातावरण को शिक्षा के माहौल के अनुरूप तैयार करना और उसमे रम जाना, तब जा कर हमें अच्छे अंक अर्जित होते हैं. संरक्षक खेमलाल चौधरी ने कहा कि आज बच्चों पर मानसिक दबाव बहुत ज्यादा है. उनसे निजात के लिए स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना अपने आप को स्वास्थ्य रखना और अपनी संगत को अच्छा बनाए रखना, ये बातें बहुत महत्वपूर्ण होती है.

पढ़ाई को सुचारू जारी रखने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए, दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के लगन और परिश्रम माता पिता का उचित मार्गदर्शन और शिक्षकों की मेहनत और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायक होते हैं, इसलिए बच्चों को इन सभी चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और दसवीं और बारहवीं में अच्छे अंक प्राप्त करने चाहिए. सभी बच्चों को उपहार और प्रथम तीन बच्चों को जिनके अंक सबसे अधिक थे. उन्हें उपहार के साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम का संचालन गुरुपदो गोप ने और धनव्याद ज्ञापन अमित कुमार सिंह ने दिया. कार्यक्रम को परमानंद कौशल, और संगीता श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक सिंह, खेमलाल साहू, त्रिवेणी कुमार, दिनेश साहू, धर्मेंद्र साहू, आकाश साहू, नागश्री सामद, त्रिलोचन कौर, कौशिक दत्ता, अर्चना सिंह, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, रेखा कुमारी, हीरा दास मानिकपुरी, चांद सिंह, अनुसुइया कुमारी, सुमन सिंह, तारकेश्वरी देवी, निर्मला कौर, रीता शर्मा, कुमकुम सिंह, अंजलि शर्मा आदि उपस्थित थे.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर