WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के पोस्टर आसामजिक तत्वों ने फाड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष ने एसएसपी से की शिकायत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में प्रधानमंत्री मोदी के परिवर्तन महारैली के ठीक अगले ही दिन एक समुदाय विशेष के पर्व पर निकाली रैली में शामिल असामाजिक तत्वों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में लगे सैकड़ो बैनर पोस्ट को चिन्हित करके उनके चेहरे को फाड़ कर हटा फेंकने का कथित आरोप लगा है। इस मामले में स्थानीय लोगों द्वारा साकची और बिस्टुपुर के मध्य स्ट्रेट माईल रोड, जेआरडी स्टेडियम मार्ग सहित गोपाल मैदान मुख्य मार्ग इत्यादि जगहों पर लगे पीएम नरेंद्र मोदी के फटे हुए पोस्टर के वीडियो बना करके साक्ष्य के तौर पर भाजपा नेताओं तक पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जश्ने ईद मिलादुन्नबी में या रसूल, या रसूल, रसूल की आमद मरहबा से गूंजा शहर, कीताडीह में जश्न का माहौल, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मामले में संज्ञान लेकर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से दूरभाष पर वार्ता किया और उनसे अविलंब इस मामले में संलिप्त अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत विधि सम्मत कार्रवाई का अनुरोध किया।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के पर्व के दिन रैली के दौरान प्रधानमंत्री के पोस्टर को निशाना बनाकर न केवल उनके विरुद्ध नफरत को दर्शाता है बल्कि एक बड़ी साजिश के तहत जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र में भाजपा के बढ़ते प्रभाव के चलते क्षेत्र में नफरत फ़ैलाने का प्रयास है। भारतीय जनता पार्टी इस मामले में जोरदार विरोध करेगी। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर संबंधित मामले को उठाते हुए पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता समेत जमशेदपुर एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों से इस मामले में जांच कमेटी गठित करने और दोषी और संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वहीं जमशेदपुर एसएसपी ने मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर