Jamshedpur : पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन जमशेदपुर वासियों के लिए बहुत ही दुखद है : सुधीर कुमार पप्पू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

देश के शीर्ष उद्योगपति टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन से जमशेदपुर वासी काफी दुखी है और मर्माहत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजकीय शोक की घोषणा की है। शहर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों से आग्रह है कि इस शोक की घड़ी में एक दिन साउंड सिस्टम गाना बजाना बंद रखें।

देश के उद्योग जगत में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है। उन्होंने टाटा समूह को देश ही नहीं विदेशों में भी बुलंदियों तक पहुंचा। रतन टाटा सामाजिक उत्थान के लिए काफी कुछ किया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने रांची में 100 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल का निर्माण करवाया। देश में जहां भी विपदा आई रतन टाटा ने सहयोग दिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि जमशेदपुर शहर टाटा समूह की धरोहर है। टाटा समूह ने रतन टाटा के नेतृत्व में लाखों लोगों को रोजगार दिया और करोड़ों लोगों को रोजी-रोटी मिली। उनके जैसे महान हस्ती को बार-बार नमन करता हूं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें