Jamshedpur : भारत रत्न से रतन टाटा को अलंकृत करे केंद्र सरकार, नए पुल का नामकरण रतन टाटा सेतु हो : कुलविंदर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रीय सनातन शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने टाटा समूह कंपनियों के पूर्व अध्यक्ष रतन नवल टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनकी दिन को याद करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक संप्रभुता के सबसे बड़े आधार टाटा घराने को विश्व स्तर पर स्थापित किया और भारतीय इंटेलेक्चुअल माइंड पर विश्वास कर उन्हें मैनेजमेंट में उन्हें प्रतिनिधित्व दिया।

कोरस जगुआर जैसी मल्टीनेशनल कंपनी का अधिग्रहण कर विश्व के पैमाने पर उभरे शक्तिशाली भारत के ब्रांड एंबेसडर बने। देश के लाखों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देने वाले टाटा समूह का झारखंड में उल्लेखनीय योगदान है और ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि वह उन्हें भारत रत्न सम्मान से अलंकृत करें और वे वास्तव में इसके हकदार हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड के मंत्री एवं स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता तथा जिला उपायुक्त से कुलविंदर सिंह ने आग्रह किया है कि वह मानगो के निर्माणाधीन नए पुल का नामकरण स्वर्गीय रतन टाटा की स्मृति में तथा जमशेदपुर छोर पर सरकार की ओर से आदमकद प्रतिमा लगाने की अनुशंसा हेमंत सोरेन की सरकार से करें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें