Ghatsila : भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की नीति के विरोध में कार्यकर्ताओं ने की बैठक, प्रत्याशी को लेकर नाराजगी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मान यात्रा दामपड़ा मंडल में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के बीच बड़ा जोड़ी शिव मंदिर के सामने भाजपा कार्यकर्ता सम्मान यात्रा कार्यक्रम के नियमित बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कुछ असंतोष जनक खबर मिल रही है।

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर इससे कार्यकर्ताओं में असंतोष जाहिर किया गया है। कार्यकर्ताओं कहना है कि हम पार्टी के लिए तन मन से कार्य करते हैं। बाद में हमें भाया मीडिया का सहारा लेना पड़ता है। इसका हम विरोध करते हैं। आने वाले समय में भी केंद्रीय नेतृत्व की थोपने वाली नीति का कार्यकर्ता भयभीत है जो बरसों से पार्टी के हर सुख दुख में साथ देता हो एवं पार्टी के नीति सिद्धांतों को जानता हो, उसे प्रत्याशी घोषित करें अन्यथा संभावित उचित निर्णय लिया जा सकता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यकर्ता सम्मान यात्रा के संयोजक भारत चंद्र भगत ने कहा कार्यकर्ता सामान यात्रा के लिए 11 सदस्यों की मंडल कोर कमेटी गठित हुई और मंडल कौर कमेटी कार्यकर्ता सामान यात्रा कार्यक्रम बूथ स्तर तक चलाने की बात कही गई. सही प्रत्याशी का चयन नहीं हुआ तो कार्यकर्ता अपना प्रत्याशी घोषित करेंगे तथा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे और जीतने के बाद भाजपा को समर्थन करेंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें